WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RPSC 2nd Grade Group A (GK) Answer Key 12 July 2026

प्रश्न 51. करनपुरा तथा चन्द्रपुरा कोयला क्षेत्र किस राज्य में अवस्थित हैं?

(1) छत्तीसगढ़

(2) बिहार

(3) झारखण्ड

(4) ओडिशा

उत्तर: (3) झारखण्ड

प्रश्न 52. निम्नलिखित में से कौनसा भूभाग डेविस जलडमरूमध्य के द्वारा विभाजित होता है?

(1) ग्रीनलैंड तथा बैफिन द्वीप

(2) ग्रीनलैंड तथा आइसलैंड

(3) बैफिन द्वीप तथा विक्टोरिया द्वीप

(4) क्यूबा तथा जमैका

उत्तर: (1) ग्रीनलैंड तथा बैफिन द्वीप

प्रश्न 53. निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों में विस्तृत व्यापारिक अन्नोत्पादक कृषि की जाती है?

(A) अर्जेण्टीना के पम्पास

(B) न्यूजीलैंड के कैण्टरबरी मैदान

(C) अमेज़न बेसिन

(D) दक्षिण अफ्रीका के वेल्ड्स

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:

(1) (A), (B), (C) तथा (D)

(2) केवल (A) तथा (B)

(3) (B), (C) तथा (D)

(4) (A), (B) तथा (D)

उत्तर: (4) (A), (B) तथा (D)

प्रश्न 54. भारत के निम्नलिखित जैवमंडल आरक्षित क्षेत्रों में से कौनसे यूनेस्को के विश्व जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र नेटवर्क में सम्मिलित हैं?

(A) नंदा देवी

(B) सिमलीपाल

(C) नोकरेक

(D) कोल्ड डेजर्ट

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

(1) केवल (B) और (D)

(2) केवल (A), (B) और (C)

(3) केवल (A), (C) और (D)

(4) (A), (B), (C) और (D)

उत्तर: (2) केवल (A), (B) और (C)

प्रश्न 55. मीथेन उत्सर्जन के संदर्भ में, निम्नलिखित स्रोतों पर विचार कीजिए —

(A) धान की कृषि

(B) मवेशियों और अन्य पशुधन का अपशिष्ट

(C) दीमक

(D) अपशिष्ट भराव क्षेत्र

उपर्युक्त में से कौनसे मीथेन उत्सर्जन के स्रोत हैं?

(1) केवल (A) और (B)

(2) केवल (B), (C) और (D)

(3) केवल (A), (B) और (D)

(4) (A), (B), (C) और (D)

उत्तर: (4) (A), (B), (C) और (D)

प्रश्न 56. निम्नलिखित में से कौनसी नदी पश्चिम प्रवाहित नहीं है?

(1) शरावती

(2) सुवर्णरेखा

(3) पेरियार

(4) भरतपुझा

उत्तर: (2) सुवर्णरेखा

प्रश्न 57. निम्नलिखित पर विचार कीजिए —

(A) वाल्विस कटक

(B) सुंडा गर्त

(C) सारगैसो सागर

(D) मेरियाना गर्त

उपर्युक्त में से कितने अटलांटिक महासागर से संबंधित हैं?

(1) केवल दो

(2) केवल तीन

(3) केवल एक

(4) सभी चार

उत्तर: (1) केवल दो

प्रश्न 58. उत्तर-पूर्वी व्यापारिक पवनें प्रवाहित होती हैं —

(1) उत्तरी गोलार्द्ध में उपोष्ण कटिबंध से भूमध्यरेखा की ओर

(2) दक्षिणी गोलार्द्ध में उपोष्ण कटिबंध से भूमध्यरेखा की ओर

(3) उत्तरी गोलार्द्ध में उपोष्ण कटिबंध से उप-ध्रुवीय कटिबंध की ओर

(4) दक्षिणी गोलार्द्ध में उपोष्ण कटिबंध से उप-ध्रुवीय कटिबंध की ओर

उत्तर: (1) उत्तरी गोलार्द्ध में उपोष्ण कटिबंध से भूमध्यरेखा की ओर

प्रश्न 59. जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुँचने की सामान्य तिथियाँ हैं —

(1) 15 जून से 1 जुलाई

(2) 1 जुलाई से 15 जुलाई

(3) 10 जून से 15 जून

(4) 10 जुलाई से 25 जुलाई

उत्तर: (2) 1 जुलाई से 15 जुलाई

प्रश्न 60. निम्नलिखित में से कौनसी पहाड़ी/श्रृंखला पूर्वी घाट का हिस्सा नहीं है?

(1) जावदी पहाड़ियाँ

(2) पालकोण्डा श्रृंखला

(3) शेवरॉय पहाड़ियाँ

(4) बालाघाट श्रृंखला

उत्तर: (4) बालाघाट श्रृंखला

Leave a Comment