WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RPSC 2nd Grade Group A (GK) Answer Key 12 July 2026

प्रश्न 11. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए —

(A) रणथम्भौर के शासक वाग्भट्ट ने तुर्कों के आक्रमणों का सफलतापूर्वक सामना किया।

(B) बलबन ने बूंदी एवं चित्तौड़ पर सैन्य अभियान किए।

(1) न तो (A) ना ही (B) सत्य है

(2) केवल (B)

(3) (A) व (B) दोनों सत्य हैं

(4) केवल (A)

उत्तर: (3) (A) व (B) दोनों सत्य हैं

प्रश्न 12. निम्न रचनाओं में से कौनसी रचना, मारवाड़ के प्रसिद्ध कवि वीठू मेहा से सम्बन्धित नहीं है?

(1) चान्दाजी री वेली

(2) गोगाजी रा रसावला

(3) पाबूजी रा छन्द

(4) झूलणा दीवान श्री प्रतापसिंहजी रा

उत्तर: (4) झूलणा दीवान श्री प्रतापसिंहजी रा

प्रश्न 13. निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए —

(A) कैलादेवी का मेला प्रत्येक वर्ष चैत्र मास की शुक्ल अष्टमी को लगता है।

(B) शीतला माता का पूजन चैत्र शुक्ल सप्तमी को किया जाता है।

(C) रणथम्भौर में भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को गणेश मेला लगता है।

(1) (A) एवं (C)

(2) केवल (B)

(3) (A), (B) एवं (C)

(4) केवल (A)

उत्तर: (1) (A) एवं (C)

प्रश्न 14. जोधपुर के पॉलिटिकल एजेंट मैक मेसन के आदेश से, जोधपुर नरेश ने किस सेनानायक के नेतृत्व में अपनी अश्वारोही सेना को अजमेर के रक्षार्थ के लिए भेजा था?

(1) कुशलराज सिंघवी

(2) फिरोज़

(3) अर्जुन सिंह

(4) मोहम्मद अली बेग

उत्तर: (1) कुशलराज सिंघवी

प्रश्न 15. निम्न किसान नेताओं में से कौन ‘शेखावाटी किसान आंदोलन’ से सम्बन्धित नहीं हैं?

(1) हरिभाई किंकर

(2) नेतराम चौधरी

(3) हरलाल सिंह

(4) गोविन्द राम

उत्तर: (1) हरिभाई किंकर

प्रश्न 16. निम्नलिखित में से कौन संयुक्त राज्य राजस्थान और वृहत्तर राजस्थान दोनों के मंत्रिमंडल के सदस्य रहे?

(1) वेदपाल Tyagi

(2) रघुवीर दयाल

(3) भूरेलाल बया

(4) नरसिंह कच्छवाहा

उत्तर: (3) भूरेलाल बया

प्रश्न 17. निम्नलिखित में से कौनसा एक वस्त्र शेष तीनों से भिन्न है?

(1) पोमचा

(2) मिरजाई

(3) चुनरी

(4) लहरिया

उत्तर: (2) मिरजाई

प्रश्न 18. राजस्थान के ‘घनवाद्यों’ की कार्यप्रणाली और बनावट के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों का परीक्षण कीजिए —

(A) खड़ताल में लकड़ी के चतुर्भुज टुकड़ों में झनझनाहट के लिए धातु की डिस्क लगी होती हैं और इसे अंगुलियों और अंगूठे में पहन कर बजाया जाता है।

(B) थाली और तसली को बजाते समय उन्हें बायें हाथ से डोरी से लटकाया जाता है और दायें हाथ की डण्डी से आघात किया जाता है।

(C) झांझ मुख्य रूप से मेवाड़ क्षेत्र में ग्रामीण बाजों के साथ बजाया जाने वाला एक छोटा मिट्टी का वाद्य है।

उपरोक्त में से कौनसा/से कथन गलत है/हैं?

(1) (A), (B) और (C)

(2) केवल (A)

(3) केवल (C)

(4) केवल (A) और (B)

उत्तर: (3) केवल (C)

प्रश्न 19. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के निम्नलिखित अधिवेशनों में से कौनसे अधिवेशन में मारवाड़ लोक परिषद् की स्थापना का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ?

(1) फैज़पुर अधिवेशन

(2) हरिपुरा अधिवेशन

(3) लखनऊ अधिवेशन

(4) त्रिपुरी अधिवेशन

उत्तर: (2) हरिपुरा अधिवेशन

प्रश्न 20. अब्दुल कादिर बदायूनी के अनुसार, निम्नलिखित में से किसने मानसिंह की महाराणा प्रताप के विरुद्ध मुगल सेना के प्रधान सेनापति के रूप में नियुक्ति का विरोध किया था?

(1) शाहबाज खान

(2) नकीब खान

(3) कुतुबुद्दीन खान

(4) सुल्तान खान

उत्तर: (2) नकीब खान

प्रश्न 21. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म (रामस्नेही संप्रदाय की शाखा (रामद्वारा) : संस्थापक संत) सही सुमेलित है?

(1) खेड़ापा (जोधपुर) : रामचरण जी

(2) शाहपुरा (भीलवाड़ा) : हरिरामदास जी

(3) सिंहथल (बीकानेर) : रामदास जी

(4) रैण (नागौर) : दरियाव जी

उत्तर: (4) रैण (नागौर) : दरियाव जी

 2nd Grade Question Paper Click here to download

Leave a Comment