प्रश्न 21. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म (रामस्नेही संप्रदाय की शाखा (रामद्वारा) : संस्थापक संत) सही सुमेलित है?
(1) खेड़ापा (जोधपुर) : रामचरण जी
(2) शाहपुरा (भीलवाड़ा) : हरिरामदास जी
(3) सिंहथल (बीकानेर) : रामदास जी
(4) रैण (नागौर) : दरियाव जी
उत्तर: (4) रैण (नागौर) : दरियाव जी
| 2nd Grade Question Paper | Click here to download |
प्रश्न 22. परम वीर चक्र विजेता मेजर पीरू सिंह भारतीय सेना की निम्न में से किस रेजिमेंट से सम्बन्धित थे?
(1) राजपूताना राइफल्स
(2) जाट रेजिमेंट
(3) डोगरा रेजिमेंट
(4) द ग्रेनेडियर्स
उत्तर: (1) राजपूताना राइफल्स
प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किस नेता को मद्रास प्रेसीडेंसी की वेल्लोर जेल में बन्दी रखा गया था?
(1) गोपाल सिंह खरवा
(2) विजय सिंह पथिक
(3) प्रताप सिंह बारहठ
(4) अर्जुनलाल सेठी
उत्तर: (4) अर्जुनलाल सेठी
प्रश्न 24. दो मंजिला वेदी भवन किस दुर्ग का आकर्षण है?
(1) नाहरगढ़
(2) कुंभलगढ़
(3) अचलगढ़
(4) चित्तौड़गढ़
उत्तर: (2) कुंभलगढ़
प्रश्न 25. निम्न में से किस राजवंश की शाखा राजस्थान में मध्यप्रदेश के नरवर नामक स्थान से आई थी?
(1) गुहिल
(2) भाटी
(3) हाड़ा चौहान
(4) कच्छवाहा
उत्तर: (4) कच्छवाहा
प्रश्न 26. मारवाड़ के शासक चन्द्रसेन के खिलाफ, मुगल बादशाह अकबर ने निम्नलिखित में से किसके नेतृत्व में सेना नहीं भेजी?
(1) शाहबाज़ खान
(2) जलाल ख़ाँ
(3) बीकानेर के रायसिंह
(4) आमेर के मानसिंह
उत्तर: (4) आमेर के मानसिंह
प्रश्न 27. निम्नलिखित में से कौनसा / से कथन सही है / हैं?
(A) 1927 में बम्बई में अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् के अधिवेशन में रामनारायण चौधरी को प्रांतीय मंत्री चुना गया था।
(B) 26 जनवरी 1930 को चूरू के धर्मस्तूप पर तिरंगा झंडा फहराया था।
(C) हेमचन्द्र छंगाणी ने वायसराय लॉर्ड इरविन को बीकानेर के शासन के बारे में खुला पत्र लिखा था।
कूट —
(1) केवल (A)
(2) केवल (B)
(3) (A) और (B)
(4) (A), (B) और (C)
उत्तर: (3) (A) और (B)
प्रश्न 28. बूंदी स्कूल के कलात्मक विकास पर पड़ने वाले बाहरी प्रभावों के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
(A) राव सुरजन हाड़ा द्वारा 1569 में अकबर की अधीनता स्वीकार करने के बाद, बूंदी शैली में मुगल तत्वों का प्रवेश हुआ।
(B) राव रतन सिंह के समय की चित्रकला में जहांगीर काल के मुगल चित्रों का प्रभाव दिखाई देता है।
(C) बूंदी की सामरिक भौगोलिक स्थिति ने विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली चित्रकारों को आकर्षित करने में मदद की।
उपरोक्त में से कौनसे कथन सही हैं?
(1) सभी (A), (B) एवं (C)
(2) केवल (A) एवं (C)
(3) केवल (A) एवं (B)
(4) केवल (B) एवं (C)
उत्तर: (1) सभी (A), (B) एवं (C)
प्रश्न 29. लोक देवता हड़बू जी किस वंश से सम्बन्धित थे?
(1) राठौड़
(2) पँवार
(3) चौहान
(4) साँखला
उत्तर: (4) साँखला
प्रश्न 30. गणेश्वर पुरास्थल से सम्बन्धित निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए —
(A) गणेश्वर का टीला ढूँढ नदी के उद्गम स्थल पर अवस्थित है।
(B) गणेश्वर स्थल की तिथि 3800 ई.पू. निर्धारित की गई है।
(C) गणेश्वर के उत्खनन से ताम्र आयुध व ताम्र उपकरण पुनः प्राप्त हुए हैं।
विकल्प —
(1) केवल (C) सत्य है
(2) केवल (A) सत्य है
(3) (A) एवं (C) दोनों सत्य हैं
(4) (B) एवं (C) दोनों सत्य हैं
उत्तर: (1) केवल (C) सत्य है