WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RPSC 2nd Grade Group A (GK) Answer Key 12 July 2026

प्रश्न 31. राजस्थान के राज्य सचिवालय की स्थापना कब हुई?

(1) 1949

(2) 1950

(3) 1956

(4) 1952

उत्तर: (1) 1949

प्रश्न 32. “फ्रॉम मार्जिन टू मेनस्ट्रीम मैमोयर्स” पुस्तक राजस्थान के किस पूर्व मुख्यमंत्री से संबंधित है?

(1) अशोक गहलोत

(2) हरिदेव जोशी

(3) जगन्नाथ पहाड़िया

(4) शिव चरण माथुर

उत्तर: (3) जगन्नाथ पहाड़िया

प्रश्न 33. भारत के संविधान का अनुच्छेद 243न संबंधित है —

(1) नगरपालिकाओं में सीटों के आरक्षण से

(2) नगरपालिका वित्तीय व्यवस्था से

(3) नगरपालिकाओं की अवधि से

(4) राज्य निर्वाचन आयोग की शक्तियों से

उत्तर: (1) नगरपालिकाओं में सीटों के आरक्षण से

प्रश्न 34. 30 अप्रैल 2026 तक, राजस्थान के 7वें राज्य वित्त आयोग में सदस्य सचिव सहित कितने सदस्य हैं?

(1) 3

(2) 2

(3) 4

(4) 1

उत्तर: (1) 3

प्रश्न 35. राजस्थान राज्य महिला आयोग के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें —

(i) आयोग के अधिनियम की धारा 3(2) के अनुसार, आयोग में एक अध्यक्ष और राज्य सरकार द्वारा नियुक्त सदस्यों व सदस्य सचिव के अलावा चार अन्य सदस्य होंगे।

(ii) सदस्यों में से, एक अनुसूचित जाति, एक अनुसूचित जनजाति की, एक अन्य पिछड़ी जाति की और एक सामान्य श्रेणी की महिला होगी।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौनसा / से सही है/हैं?

(1) केवल (ii)

(2) न तो (i) और ना ही (ii)

(3) केवल (i)

(4) (i) और (ii) दोनों

उत्तर: (2) न तो (i) और ना ही (ii)

प्रश्न 36. राजस्थान विधान सभा की निम्नांकित स्थायी समितियों में से कौनसी एक वित्तीय समिति नहीं है?

(1) लोक उपक्रम समिति

(2) सरकारी आश्वासनों पर समिति

(3) लोक लेखा समिति

(4) प्राक्कलन समिति (क)

उत्तर: (2) सरकारी आश्वासनों पर समिति

प्रश्न 37. राजस्थान उच्च न्यायालय की किशोर न्याय समिति द्वारा वर्ष 2017 में, निम्नलिखित में से किन स्थानों पर ‘बाल सचिवालय’ की स्थापना की गई?

(i) जोधपुर, (ii) जयपुर, (iii) अजमेर

सही विकल्प चुनें —

(1) केवल (i) और (ii)

(2) (i), (ii) और (iii)

(3) केवल (ii) और (iii)

(4) केवल (i)

उत्तर: (2) (i), (ii) और (iii)

प्रश्न 38. निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए —

(I) राजस्थान के राज्यपाल का पूर्वगामी पद राजप्रमुख था।

(II) राजस्थान के राज्यपाल का पद 7वें संवैधानिक संशोधन द्वारा सृजित किया गया था।

(III) हुकुम सिंह पहले थे, जिन्हें राष्ट्रपति ने राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया था।

उपर्युक्त में से कौनसे कथन सही हैं?

(1) (I), (II) व (III)

(2) केवल (I) व (III)

(3) केवल (I) व (II)

(4) केवल (II) व (III)

उत्तर: (3) केवल (I) व (II)

प्रश्न 39. राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में पंचायत प्रशिक्षण केंद्र स्थापित नहीं किया गया है?

(1) डूंगरपुर

(2) कोटा

(3) पाली

(4) बीकानेर

उत्तर: (4) बीकानेर

प्रश्न 40. राजस्थान लोकायुक्त तथा उप-लोकायुक्त अधिनियम कब से प्रभावी हुआ?

(1) 03 फरवरी 1973 से

(2) 26 मार्च 1973 से

(3) 01 जनवरी 1973 से

(4) 16 जनवरी 1973 से

उत्तर: (1) 03 फरवरी 1973 से

Leave a Comment