RPSC 2nd Grade भर्ती परीक्षा 2026 के Group A (GK) पेपर परीक्षा 12 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक पहली शिफ्ट में आयोजित की गई थी।

RPSC 2nd Grade Group A (GK) Answer Key 2026
प्रश्न 1. सहरिया जनजाति के पेड़ों पर बनी मचाननुमा झोपड़ी को कहते हैं —
(1) लुड़
(2) ढूंढे
(3) टापरी
(4) टोपा / कोरुआ
उत्तर: (4) टोपा / कोरुआ
प्रश्न 2. राजस्थान की निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिए —
(A) माज़म
(B) बेड़च
(C) रूपारेल
(D) काली सिंध
उपर्युक्त में से कितनी नदियाँ चम्बल नदी तंत्र का भाग हैं?
(1) केवल दो
(2) केवल एक
(3) केवल तीन
(4) सभी चार
उत्तर: (1) केवल दो
प्रश्न 3. राजस्थान के ‘आर्द्र दक्षिण-पूर्वी मैदानी कृषि-जलवायु क्षेत्र’ में निम्नलिखित में से कौनसे जिले सम्मिलित हैं?
(A) कोटा
(B) झालावाड़
(C) बाँसवाड़ा
(D) डूंगरपुर
सही कूट का चयन कीजिए:
(1) केवल (A), (B) और (C)
(2) (A), (B), (C) और (D)
(3) केवल (C) और (D)
(4) केवल (A) और (B)
उत्तर: (4) केवल (A) और (B)
प्रश्न 4. निम्नलिखित पर विचार कीजिए (उद्योग और स्थान) —
(A) जे.के. सीमेन्ट — मांगरोल
(B) ए.सी.सी. — लाखेरी
(C) मंगलम सीमेन्ट — राबरियावास
(D) अल्ट्राटेक सीमेंट — चित्तौड़गढ़
उपर्युक्त में से कितने सुमेलित हैं?
(1) केवल तीन
(2) सभी चार
(3) केवल दो
(4) केवल एक
उत्तर: (1) केवल तीन
प्रश्न 5. भारत वन स्थिति रिपोर्ट (ISFR) के अनुसार, राजस्थान में वनों के वैधानिक स्थिति प्रतिशत के सम्बन्ध में कौनसा/से सही है/हैं?
(A) आरक्षित वन — 36.05%
(B) रक्षित वन — 57.55%
(C) अवर्गीकृत वन — 6.40%
नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:
(1) (B) तथा (C)
(2) (A) तथा (B)
(3) केवल (A)
(4) केवल (C)
उत्तर: (4) केवल (C)
प्रश्न 6. निम्नांकित में से किसकी ऊँचाई समुद्र तल से सर्वाधिक है?
(1) कमलनाथ
(2) ऋषिकेश
(3) अचलगढ़
(4) जेलिया डूंगर
उत्तर: (3) अचलगढ़
प्रश्न 7. राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन (RCDF) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
(A) इसकी स्थापना 1977 में राजस्थान में डेयरी विकास कार्यक्रमों के लिए की गई थी।
(B) यह राजस्थान सहकारी समिति अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत है।
उपर्युक्त कथनों में से कौनसा / से सही है / हैं?
(1) केवल (B)
(2) केवल (A)
(3) (A) और (B) दोनों
(4) न तो (A) और ना ही (B)
उत्तर: (3) (A) और (B) दोनों
प्रश्न 8. राजस्थान में समवर्षा रेखाओं की सामान्य प्रवृत्ति होती है —
(1) उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की ओर
(2) उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर
(3) उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर
(4) पश्चिम से पूर्व की ओर
उत्तर: (1) उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की ओर
प्रश्न 9. सूची-I (पर्यटन स्थल) को सूची-II (अवस्थिति) से सुमेलित कीजिए:
(A) बाला किला — (i) बालोतरा
(B) गागरोन किला — (ii) अलवर
(C) नाकोड़ा — (iii) बीकानेर
(D) करणी माता मंदिर — (iv) झालावाड़
नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(1) (A)-(ii), (B)-(i), (C)-(iv), (D)-(iii)
(2) (A)-(iv), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(i)
(3) (A)-(ii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(iii)
(4) (A)-(iii), (B)-(i), (C)-(ii), (D)-(iv)
उत्तर: (3) (A)-(ii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(iii)
प्रश्न 10. वर्ष 2011 की जनगणना में, राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में बाल / शिशु जनसंख्या (0-6 वर्ष) का सर्वाधिक व सबसे कम अनुपात रखने वाले जिले थे —
(1) धौलपुर — उदयपुर
(2) जैसलमेर — डूंगरपुर
(3) उदयपुर — डूंगरपुर
(4) करौली — गंगानगर
उत्तर: (4) करौली — गंगानगर