WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RPSC 2nd Grade Group A (GK) Answer Key 12 July 2026

प्रश्न 41. राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-2026 में विभिन्न सहायता योजनाओं के सन्दर्भ में, निम्न कथनों पर विचार कीजिए —

कथन (A): अकादमी द्वारा पांडुलिपि प्रकाशन सहयोग योजनान्तर्गत 112 पाण्डुलिपियों को स्वीकृत किया गया।

कथन (B): कुल 8 साहित्यकारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। साहित्यिक पत्र-पत्रिका सहयोग योजना में कुल 21 पत्रिकाओं को सहयोग राशि स्वीकृत की गई।

सही विकल्प चुनिए:

(1) कथन (A) सत्य तथा कथन (B) असत्य है

(2) (A) तथा (B) दोनों कथन असत्य हैं

(3) (A) तथा (B) दोनों कथन सत्य हैं

(4) कथन (A) असत्य तथा कथन (B) सत्य है

उत्तर: (3) (A) तथा (B) दोनों कथन सत्य हैं

प्रश्न 42. राजस्थान बजट 2026-27 के अनुसार, रिफाइनरी तथा इसकी एनसिलरी यूनिट्स में कार्य करने के लिए स्थानीय युवाओं के कौशल विकास हेतु किस जिले में “कौशल विकास हब” विकसित किया जायेगा?

(1) बाड़मेर

(2) जोधपुर

(3) बालोतरा

(4) जैसलमेर

उत्तर: (3) बालोतरा

प्रश्न 43. 13 मई 2026 को राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागड़े ने किन्हें मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलगुरु पद पर नियुक्त किया है?

(1) प्रो. रमण कुमार दवे

(2) प्रो. मदन सिंह राठौड़

(3) प्रो. कैलाश डागा

(4) प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल

उत्तर: (3) प्रो. कैलाश डागा

प्रश्न 44. राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2026 के द्वारा “खतरनाक रोग”  की परिभाषा में से किस रोग को हटाया गया है?

(1) चेचक

(2) उपदंश

(3) प्लेग

(4) कुष्ठ

उत्तर: (4) कुष्ठ

प्रश्न 45. मई 2026 में, उदयपुर में आयोजित पांचवीं जूनियर और सीनियर वेस्ट ज़ोन रोल बॉल चैंपियनशिप में राजस्थान ने कितने पदक जीते?

(1) दो स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और एक कांस्य पदक

(2) एक स्वर्ण पदक, दो रजत पदक और एक कांस्य पदक

(3) एक स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और दो कांस्य पदक

(4) दो स्वर्ण पदक, दो रजत पदक और एक कांस्य पदक

उत्तर: (2) एक स्वर्ण पदक, दो रजत पदक और एक कांस्य पदक

प्रश्न 46. आईआईटी जोधपुर द्वारा हाल ही में विकसित थेरानोस्टिक्स प्लेटफॉर्म के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें —

कथन (A): थेरानोस्टिक्स चिकित्सा विज्ञान में एक नई क्रांति का प्रतीक है, जिसमें निदान और उपचार को एक ही प्लेटफॉर्म पर एकीकृत किया जाता है।

कथन (B): इस अग्रणी कार्य का नेतृत्व डॉ. रविराज वंकायला कर रहे हैं।

कथन (C): इस शोध की एक प्रमुख विशेषता “फोटोथेरानोस्टिक्स” है, जिसमें प्रकाश और नैनोप्रौद्योगिकी की पारस्परिक क्रिया से रोगों का निदान, उपचार और निगरानी की जाती है।

विकल्प —

(1) केवल कथन (A) सत्य है

(2) केवल कथन (B) और (C) सत्य हैं

(3) केवल कथन (A) और (B) सत्य हैं

(4) तीनों कथन (A), (B) और (C) सत्य हैं

उत्तर: (4) तीनों कथन (A), (B) और (C) सत्य हैं

प्रश्न 47. अप्रैल 2026 में, चीन में आयोजित एशियन बीच कबड्डी गेम्स के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम में चयनित निम्नलिखित खिलाड़ियों में से कौन राजस्थान से संबंधित हैं?

(1) मनप्रीत कौर

(2) निकिता

(3) सिमरन कम्बोज

(4) मनीषा कुमारी

उत्तर: (1) मनप्रीत कौर

प्रश्न 48. राजस्थान में डेयरी विकास और बुनियादी ढांचे के संबंध में, निम्नलिखित कथनों का विश्लेषण कीजिए (अप्रैल 2026 की आधिकारिक सूचना के संदर्भ में) —

कथन (I): राज्य में दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता को अगले दो वर्षों में बढ़ाकर 94 लाख लीटर प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा गया है।

कथन (II): सरस स्वरोजगार योजना के तहत, 3000 नए बूथ स्थापित किए गए हैं और ब्रांड का विस्तार दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा तक किया जा रहा है।

सही विकल्प का चयन करें —

(1) केवल कथन (II) सही है

(2) केवल कथन (I) सही है

(3) कथन (I) तथा कथन (II) दोनों गलत हैं

(4) कथन (I) तथा कथन (II) दोनों सही हैं

उत्तर: (4) कथन (I) तथा कथन (II) दोनों सही हैं

प्रश्न 49. 14 मई 2026 को श्री राव दूदाजी की मूर्ति का अनावरण केन्द्रीय रक्षा मंत्री द्वारा किस स्थान पर किया गया?

(1) खींवसर

(2) मेड़ता

(3) डेगाना

(4) परबतसर

उत्तर: (2) मेड़ता

प्रश्न 50. एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए —

कथन (A): इस वर्ष कुआलालंपुर में आयोजित, दूसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान के चार खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कथन (B): तीसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप का आयोजन राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में 5 से 8 मार्च 2027 को किया जाएगा।

विकल्प —

(1) (A) तथा (B) दोनों कथन असत्य हैं

(2) कथन (A) सत्य तथा कथन (B) असत्य है

(3) (A) तथा (B) दोनों कथन सत्य हैं

(4) कथन (A) असत्य तथा कथन (B) सत्य है

उत्तर: (3) (A) तथा (B) दोनों कथन सत्य हैं

Leave a Comment