साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2022

साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2022: वर्ष 2022 का साहित्य में नोबेल पुरस्कार फ्राँसीसी लेखक “एनी एरनॉक्स” को “साहस और नैदानिक तीक्ष्णता जिसके साथ वह व्यक्तिगत स्मृति, व्यवस्थाओं और सामूहिक प्रतिबंधों को उजागर करती हैं” के लिये दिया गया।

  • NOTE: वर्ष 2021 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार तंजानिया में जन्मे ब्रिटिश उपन्यासकार अब्दुलराजाक गुरनाह को दिया गया था। वह 1986 के पुरस्कार विजेता वोले सोयिंका के बाद से पुरस्कार जीतने वाले दूसरे अश्वेत अफ्रीकी लेखक थे, और 1993 के पुरस्कार विजेता टोनी मॉरिसन के बाद से चौथे अश्वेत लेखक थे।
  • वर्ष 2022 के लिये भौतिकी, रसायन विज्ञान और चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार पहले ही प्रदान किये जा चुके हैं।

फ्रांसीसी लेखिका एनी एनॉक्स

  • एनी का जन्म वर्ष 1940 में हुआ था और उनका पालन-पोषण नॉर्मंडी (फ्राँस) के छोटे से शहर यवेटोट में हुआ था।
  • उनका अनुकरणीय साहित्यिक जीवन वर्ष 1974 में उनकी पहली पुस्तक, क्लीन आउट के प्रकाशन के साथ शुरू हुआ।
  • उनके अन्य प्रमुख कार्यों में “ए विमेंस स्टोरी“, “हैपनिंग“, “ए गर्ल्स स्टोरी“, “गेटिंग लॉस्ट” शामिल हैं।
  • कुल मिलाकर इनके कार्यों को फ्रेंच भाषा पुरस्कार और मार्गुराइट योरसेनर पुरस्कार मिला है
  • वर्ष 2014 में इन्हें सर्जी-पोंटोइज़ विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था।
  • इनकी कृति “द इयर्स” को 2019 में इंटरनेशनल मैन बुकर पुरस्कार के लिये चुना गया था।

नोबेल पुरस्कार

  • वर्ष 1901 से शुरू हुए नोबेल पुरस्कार के 119 साल के इतिहास में दो बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार स्थगित किया जा चुका है। 1943 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इसे पहली बार स्थगित किया गया था। दूसरी बार इसे 2018 में इस स्वीडिश एकेडमी की ज्यूरी मेंबर कटरीना के पति और फ्रांसीसी फोटोग्राफर जेन क्लोड अरनॉल्टपर यौन शोषण के आरोप लगने के कारण स्थगित किया गया था।
  • नोबेल पुरस्कार के तहत स्वर्ण पदक, एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर (तकरीबन 8.20 करोड़ रूपये) की राशि दी जाती है। स्वीडिश क्रोनर स्वीडन की मुद्रा है। यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है।


Q. 6 अक्‍टूबर, 2022 को साहित्‍य के नोबेल पुरस्कार, 2022 की घोषणा की गई-

(1) इस वर्ष यह पुरस्कार फ्रांस की लेखिका एनी एरनॉक्‍स को प्रदान किया जाएगा।

(2) वह यह पुरस्कार पाने वाली 20वीं महिला हैं।

उपर्युक्‍त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल (1)

(b) केवल (2)

(c) (1) और (2)

(d) उपर्युक्‍त में से कोई नहीं

Answer: A

वह यह पुरस्कार पाने वाली 17वीं महिला हैं।

Leave a Comment