भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार 2022

भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार 2022: वर्ष 2022 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज़ द्वारा जॉन एफ क्लॉजर, एलेन एस्पेक्ट और एंटोन ज़िलिंगर को क्वांटम यांत्रिकी में इनके कार्य के लिये प्रदान किया गया।

NOTE: 2021 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार स्यूकुरो मनाबे और क्लॉस हेसलमैन (संयुक्त रूप से) को जलवायु मॉडल पर उनके शोध के लिये एवं जियोर्जियो पैरिसी को भौतिक प्रणालियों में विकार तथा उतार-चढ़ाव की परस्पर क्रिया पर उनके कार्य हेतु प्रदान किया गया था।

चिकित्सा में 2022 का नोबेल पुरस्कार स्वंते पाबो को विलुप्त होमिनिन (hominins) के जीनोम और मानव विकास में शोध के लिये प्रदान किया गया।

क्वांटम यांत्रिकी और क्वांटम एंटैंगलमेंट (Entanglement) क्या है? 

यांत्रिकी, भौतिकी की वह शाखा है जो विभिन्न निकायों की गति और परस्पर क्रिया से संबंधित है। यांत्रिकी के दो भाग हैं – क्लासिकल और क्वांटम

  • क्लासिकल या न्यूटोनियन यांत्रिकी, मैक्रोस्कोपिक वस्तुओं की गति और उन्हें प्रभावित करने वाले बलों का गणितीय अध्ययन है।
  • क्वांटम यांत्रिकी, भौतिकी का एक उपक्षेत्र है जिसके अंतर्गत  कणों – परमाणु, इलेक्ट्रॉन, फोटॉन के व्यवहार और आणविक एवं उप आणविक क्षेत्र में लगभग हर आयाम का वर्णन किया जाता है। 
  • क्वांटम सिस्टम के व्यवहार में एक महत्त्वपूर्ण अंतर (क्लासिकल रिजिड निकायों की तुलना में)  एंटैंगलमेंट की अवधारणा है। 

क्वांटम एंटैंगलमेंट एक ऐसी घटना है जिसके अंतर्गत उप-परमाणु कणों की एक जोड़ी को साझा अवस्था में रखा जाता है (जहाँ इनके पूरक गुण होते हैं), ऐसे में कोई भी एक कण के गुणों को जानकर स्वतः ही दूसरे कण के गुणों को जाना जा सकता है ।  

  • यह सच है कि भले ही दोनों कणों को कितनी दूर क्लेयों न ले जाया जाए।
  • क्वांटम एंटैंगलमेंट को पहली बार वर्ष 1935 में इरविन श्रोडिंगर द्वारा स्पष्ट किया गया था,  जिसे आगे चलकर उनके  कैट पैराडॉक्स के नाम से जाना गया।

बेल इनइक्वलिटी

  • 1960 के दशक में, जॉन स्टीवर्ट बेल ने गणितीय असमानता – बेल असमानता विकसित की, जिसमें कहा गया है कि यदि कहीं अस्पष्ट वेरिएबल्स हैं, तो बड़ी संख्या में माप के परिणामों के बीच सहसंबंध कभी भी एक निश्चित मूल्य से अधिक नहीं होगा।
  • क्वांटम यांत्रिकी बताती है कि किसी निश्चित प्रकार का प्रयोग बेल की असमानता के नियमों का उल्लंघन करेगा, जिसके परिणामस्वरूप अन्यथा संभव होने की तुलना में एक मज़बूत सहसंबंध होगा।

भौतिकी में नोबेल पुरस्कार

  • 1901 से 2022 के बीच 221 नोबेल पुरस्कार विजेताओं को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। जॉन बारडीन एकमात्र व्यक्ति हैं जिन्हें 1956 से 1972 में दो बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला।
  • यह रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा मान्यता देने के लिए दिया जाता है। उन लोगों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने भौतिकी के क्षेत्र में मानवता के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। एक्स-रे की खोज के लिए इस पुरस्कार को पाने वाले पहले जर्मन वैज्ञानिक विहेल्म रॉन्टगन थे।

Q. 4 अक्‍टूबर, 2022 को भौतिक विज्ञान के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

(1) इस वर्ष यह पुरस्कार एलेन एस्पेक्ट‚ जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन जेलिंगर को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।

(2) इन्‍हें यह पुरस्कार उलझे हुए फोटॉन के साथ प्रयोगों के लिए बेल असमानताओं के उल्‍लंघन की स्थापना और क्‍वांटम सूचना विज्ञान के लिए दिया गया।

उपर्युक्‍त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल (1)

(b) केवल (2)

(c) (1) और (2)

(d) उपर्युक्‍त में से कोई नहीं

उत्तर—(c)

Q. निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक ने अपने बेटे के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार साझा किया?

(a) मैक्स प्लैंक

(b) अल्बर्ट आइंस्टीन

(c) विलियम हेनरी ब्रैग

(d) एनरिको फर्मिक

Answer: C

Q. नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक जेम्स डी. वाटसन किस क्षेत्र में अपने काम के लिये जाने जाते हैं?

(a) धातु विज्ञान

(b) मौसम विज्ञान

(c) पर्यावरण संरक्षण

(d) आनुवंशिकी

Answer: D

Leave a Comment