WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बीकानेर में पहली बार ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो का आयोजन

बीकानेर में पहली बार ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो का आयोजन: ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो से जुड़े इवेंट डाइरेक्टर बृजलाल भारद्वाज एवं पवन भारद्वाज ने बताया कि 13 अक्टूबर को जनप्रतिनिधियों व शहर के गणमान्य व्यक्तियों से मेले का उद्धघाटन करवाया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • मेले में सभी प्रकार की ग्रेन इंडस्ट्री से संबंधित नई टेक्नोलॉजी की मशीनों का प्रदर्शन किया जाएगा।
  • बीकानेर फ़ूड इंडस्ट्री का हब होने के साथ साथ यहाँ प्रस्तावित मेगा फ़ूड पार्क एवं गैस पाइप लाइन मंजूर होने से बड़ी बड़ी कंपनियां भी बीकानेर की ओर अपना रूख करने लगी हैं। बीकानेर औद्योगिक दृष्टि से संभावनाओं से भरा शहर है।और बीकानेर का औद्योगिक व व्यापारिक परिदृश्य भविष्य भी काफी उज्जवल है।
  • महानगरों में लगने वाले ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो बीकानेर की संभावनाओं को देखते हुए बीकानेर में भी बड़ी बड़ी कंपनियों की अनाज, दाल, तेल, चावल, मसाले, पोहा एवं मूंगफली दानों की प्रोसेसिंग मशीनों को प्रदर्शित करने के लिए 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक पोलोटेक्निक कॉलेज मैदान में मेले का आयोजन किया जा रहा है।
  • बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं तेल मिल एसोसिएशन के विजय नौलखा ने मेला स्थल पर भूमि पूजन किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!