WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रामगढ़ बांध में ईसरदा से होगी सप्लाई, डीपीआर बनना शुरू

रामगढ़ बांध में ईसरदा से होगी सप्लाई, डीपीआर बनना शुरू-https://myrpsc.in

रामगढ़ बांध में ईसरदा से होगी सप्लाई, डीपीआर बनना शुरू

रामगढ़ बांध में ईसरदा से होगी सप्लाई

Ramgarh Dam: वर्ष 1903 में निर्मित रामगढ़ बांध में पानी भरने के बाद यह पर्यटन मानचित्र पर जयपुर की नई पहचान करवाएगा। ईसरदा से रामगढ़ बांध तक 147 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाने की परियोजना पर काम शुरू होगा।

जयपुर के रियासत कालीन रामगढ़ बांध को ईसरदा बांध से भरने की दिशा में राज्य सरकार ने एक कदम बढ़ा दिया है। जल संसाधन विभाग ने इसकी डीपीआर बनाना शुरू कर दिया है। नवनैरा-गलवा-बीसलपुर-ईसरदा परियोजना पर काम कर रहे जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों ने कहा कि परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

नई सरकार बनते ही काम शुरू कर देंगे और चार वर्ष में चंबल का पानी ईसरदा बांध में लाया जाएगा। इसी दौरान ईसरदा से रामगढ़ बांध को भरने की परियोजना भी पूरी हो जाएगी।

रामगढ़ बांध को ईसरदा बांध से भरने की परियोजना पर 1250 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

रामगढ़ बांध पर एक नजर

  • महाराजा माधोसिंह द्वितीय ने 1897 में रामगढ़ बांध का निर्माण शुरू कराया।
  • 1903 में बांध बनकर तैयार हो गया।
  • रामगढ़ बांध में रोडा, बाणगंगा, ताला, माधोवेणी नदी से पानी की आवक होती थी।
  • रामगढ़ बांध की कुल भराव क्षमता 2600 एमसीएफटी है।
  • 1924 और 1977 में बांध ओवरफ्लो हुआ।
  • 1982 में रामगढ़ बांध में एशियन गेम्स के आयोजन के तहत नौकायन प्रतियोगिताएं हुईं।

ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान

  • जयपुर आने वाले 40 प्रतिशत सैलानी भीड़भाड़ से दूर ग्रामीण पर्यटन को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वर्ष 1903 में निर्मित रामगढ़ बांध में पानी भरने के बाद यह पर्यटन मानचित्र पर जयपुर की नई पहचान करवाएगा।
  • साथ ही बांध से जमवारामगढ़, शाहपुरा समेत चार तहसीलों के एक हजार गांवों को पानी की व्यवस्था होगी। परियोजना के तहत बांध में 2600 एमसीएफटी पानी भरा जाएगा।
  • सरकार पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के तहत नवनैरा, गलवा, बीसलपुर-ईसरदा बांध परियोजना के तहत चंबल का पानी ईसरदा बांध लेकर आएगी। बांध में चंबल से 10 टीएमसी से ज्यादा पानी लाया जाएगा।

Leave a Comment