WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्‍थान के 5 जिलों में खुलेंगे लोक अभियोजक कार्यालय

राजस्‍थान के 5 जिलों में खुलेंगे लोक अभियोजक कार्यालय: राजस्‍थान के जायल (नागौर), रायसिंह नगर (श्रीगंगानगर), फागी (जयपुर) एवं खेतड़ी (झुन्झुनूं) में अपर लोक अभियोजक कार्यालय तथा जोधपुर में विशिष्ट लोक अभियोजक (एनडीपीएस प्रकरण) कार्यालय खोले जाएंगे।

प्रमुख बिन्दु

  • मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
  • मुख्यमंत्री श्री गहलोत के इस निर्णय से न्यायिक एवं विधिक कार्यों का संचालन सुचारू रूप से हो सकेगा। साथ ही, न्यायालयों में राज्य सरकार की ओर से प्रभावी पैरवी हो सकेगी।
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में नवीन अपर लोक अभियोजक एवं विशिष्ट लोक अभियोजक कार्यालय खोले जाने की घोषणा की गई थी।

Leave a Comment