सीकर: सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती आज से 19 दिसंबर तक होगी आयोजित- जिला रोजगार कार्यालय, सीकर व भारतीय सुरक्षा परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्ववाधान में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार नवयुवकों को सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर भर्ती के लिए चयन परीक्षा कार्यक्रम में 12 से 19 दिसम्बर 2022 को आयोजित कैम्पस प्लेसमेंट शिविर रीको औद्योगिक क्षेत्र, सीकर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थियों की भर्ती की जायेगी।
सीकर ब्यूरो रिपोर्ट।
अधिक जानकारी के लिए 8619863856 पर भी कॉल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 12 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक तहसील नीमकाथाना व पाटन की भर्ती, 13 दिसम्बर को तहसील दांतारामगढ की भर्ती, 14 दिसम्बर को तहसील श्रीमाधोपुर व अजीतगढ की भर्ती, 15 दिसम्बर को तहसील लक्ष्मणगढ व नेछवा की भर्ती, 16 दिसम्बर को तहसील धोद व खण्डेला की भर्तीए 17 दिसम्बर को तहसील रामगढ शेखावाटी की भर्ती, 18 दिसम्बर को तहसील फतेहपुर की भर्ती, व 19 दिसम्बर को सम्पूर्ण सीकर जिले की भर्ती होगी।
- जिला रोजगार अधिकारी राकेश चौधरी व एस आई रिजनल ट्रेनिग एकेडमी, उदयपुर के भर्ती अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह द्वारा भर्ती स्थल पर उपस्थित रहकर सुरक्षा सुपरवाईजर एवं सुरक्षा जवान की भर्ती की जायेगी तथा इसके लिए भर्ती स्थल पर ही रजिस्ट्रेशन किया जायेगा।
- भर्ती के लिए अभ्यार्थी 10 वी पास, हाईट 170 सेंटीमीटर वजन 55 किलो, सीना 80.85 सेमी तथा आयु 21 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए, इसके साथ ही शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। चयनित आशार्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत 65 वर्ष की आयु तक स्थायी रोजगार प्रदान किया जायेगा।
- एस.आई.एस रिजनल ट्रेनिंग एकेडमी, उदयपुर द्वारा सुरक्षा जवान को 12000 /- . प्रतिमाह से 18000 /- तक वेतन व सुपरवाईजर को , 14000 /- से 20000 /- रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा व प्रति वर्ष वार्षिक वेतन वृद्धि प्रमोशन पीएफ , ईएसआईसी मेडिकल सुविधा , बोनस ,इश्योरेन्स दुर्घटना बीमा , आवास व मेरा आदि की सुविधा भी दी जायेगी ।
- प्रशिक्षण के बाद भारत सरकार के ऐतिहासिक स्मारको एवं प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों व मल्टीनेशनल क्षेत्रों में रोजगार प्रदान किया जायेगा 1 माह का प्रशिक्षण जिसमें पीटी ड्रिल एवं थ्योरी औद्योगिक सुरक्षा वीआईपी सुरक्षा प्राथमिक उपचार फायर फाइटिंग कंप्यूटर बैंक सिक्योरिटी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सुरक्षा सरकारी कार्यों की सुरक्षा मैं सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विसेज के द्वारा बेरोजगार युवको को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की मुहिम को साकार करने के लिए निम्न तिथियों में अपने मूल दस्तावेज सभी मार्कशीट की फोटो कॉपी , आधार कार्ड , दो फोटो के साथ उपस्थित होवे ।
- भारत सरकार के ऎतिहासिक स्मारकों एवं प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थाओं व मल्टीनेशनल क्षेत्र में रोजगार प्रदान किया जायेगा। इच्छुक बेरोजगार अभ्यार्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ नियत तिथि को उपस्थित होकर अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठायें।