भारतीय कला एवं संस्कृति से संबंधित विविध क्वेश्चन PDF I Indian Art and Culture MCQ

भारतीय कला एवं संस्कृति से संबंधित विविध क्वेश्चन PDF: भारतीय कला एवं संस्कृति सामान्य ज्ञान के MCQ (प्रश्न) प्रतियोगी और बैंक परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी हैं I भारतीय कला एवं संस्कृति MCQ विभिन्न सरकारी परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी हैं जैसे- UPSC, SSC, Railway, Banking, State PSC, CDS, NDA, SSC CGL, SSC CHSL, Patwari, Police, SI, CTET, TET, Army, MAT, CLAT, NIFT, IBPS PO, IBPS Clerk, CET, etc.

भारतीय कला एवं संस्कृति के महत्वपूर्ण प्रश्न I Indian Art and Culture MCQ-https://myrpsc.in

भारतीय कला एवं संस्कृति के महत्वपूर्ण प्रश्न

Q1. कल्हण की राजतरंगिणी की रचना कौन सी शताब्दी में हुई?

[A] 10वीं

[B] 11वीं

[C] 12वीं

[D] 13वीं

Answer: C

राजतरंगिणी की रचना 12वीं सदी में कश्मीरी ब्राह्मण कवि कल्हण द्वारा की गई। यह कश्मीर और उत्तर पश्चिम भारत के इतिहास पर प्रकाश डालती है।

ये भी जरूर पढ़ें: भारत का भूगोल MCQ

Q2. जब तमिलनाडु में पोंगल मनाया जाता है, तब उत्तर भारत में कौन सा त्यौहार मनाया जाता है?

[A] होली

[B] दीपावली

[C] मकर संक्रांति

[D] बैशाखी

Answer: C

मकर संक्रांति उत्तर भारत में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है।

Q3. पंडवानी किस प्रदेश का लोकनृत्य/ नाटक है?

[A] मध्य प्रदेश

[B] महाराष्ट्र

[C] छत्तीसगढ़

[D] कर्नाटक

Answer: C

पंडवानी (अर्थात पांडववाणी या पांडवों की कथा) छत्तीसगढ़ का एक लोकनृत्य या लोक नाटक है।

Q4. कौन सा वेद आधा गद्य और आधा काव्य में है?

[A] ऋग्वेद

[B] सामवेद

[C] यजुर्वेद

[D] अथर्ववेद

Answer: C

यजुर्वेद आधा गद्य और आधा श्लोक में है। यह यज्ञ से संबंधित वेद है। यजुर्वेद में यज्ञों के विधि विधानों व नियमों का संकलन मिलता है। इस वेद में दो शाखाएँ हैं : उत्तर भारत में प्रचलित शुक्ल यजुर्वेद शाखा तथा दक्षिण भारत में प्रचलित कृष्ण यजुर्वेद शाखा।

Q5.  निम्नलिखित में से किसे विश्व-कला संग्रहों का भण्डार कहा जाता है?

[a] भारत का राष्ट्रीय अभिलेखागार

[b] राष्ट्रीय संग्रहालय

[c]राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा

[d] सालारजंग संग्रहालय

Answer: D

सालारजंग संग्रहालय को "विश्व कला संग्रह का भंडार" कहा जाता है। यह संग्रहालय एक कला संग्रहालय है। यह हैदराबाद शहर में मुसी नदी के तट पर दारुशिफ़ा में स्थित है।

Q6. हुमा का झुका मंदिर किस देवता को समर्पित है?

[A] ब्रह्मा

[B] विष्णु

[C] शिव

[D] इंद्र

Answer: C

हुमा का झुका मंदिर विश्व का एकमात्र झुका हुआ मंदिर है। यह भगवान शिव को समर्पित है और उड़ीसा में है।

Q7. निम्नलिखित लेखकों में से कौन से संत समकालीन समाज की बुराइयों को उजागर करने के लिए जाने जाते हैं?

[A] क्षेमेन्द्र

[B] प्रवरसेन

[C] श्रीहर्ष

[D] विशाखादत्त

Answer: A

क्षेमेंद्र कश्मीर के प्रतिभासम्पन्न कवि थे। वो कश्मीरी ब्राह्मण थे और संस्कृत के कवि थे। उन्होंने अपनी रचनाओं कलाविलास, नर्म माला में समाज की बुराइयों और भ्रष्ट तंत्र को उजागर किया है। वो संस्कृति में परिहासकथा के धनी थे।

Q8. शेषेर कविता निम्नलिखित में किसकी रचना है?

[A] बंकिम चन्द्र चटर्जी

[B] रविंद्र नाथ टैगोर

[C] भारतेंदु हरिश्चंद्र

[D] महावीर प्रसाद द्विवेदी

Answer: B

शेषेर कविता नोबेल पुरस्कार विजेता कवि गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर की रचना है।

Q9. प्राग्ज्योतिष किस राज्य का पुराना नाम है?

[A] मेघालय

[B] असम

[C] मिज़ोरम

[D] नागालैंड

Answer: B

प्रगज्योतिषपुर भारत के असम राज्य के गुवाहाटी क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन नगर व राजधानी थी।

Q10. हुसरी और बिहुना किस प्रदेश के नृत्य के रूप हैं?

[A] असम

[B] बिहार

[C] उड़ीसा

[D] पश्चिम बंगाल

Answer: D

हुसरी और बिहुना पश्चिम बंगाल प्रदेश के नृत्य के रूप है।

Leave a Comment