भारतीय कला एवं संस्कृति से संबंधित विविध क्वेश्चन PDF I Indian Art and Culture MCQ

Q21. निम्नलिखित में किस मुस्लिम विद्वान ने एक दशक तक संस्कृत और ज्योतिष का वाराणसी में अध्ययन किया?

[A] अलबरूनी

[B] इब्नबतूता

[C] अमीर खुसरो

[D] इनमें से कोई भी नहीं

Answer: A

  • अलबरूनी ने एक दशक तक संस्कृत और ज्योतिष का वाराणसी में अध्ययन किया।

Q22. मस्जिद बनाने में कौन सी भारतीय कला का प्रयोग किया गया?

1- कमल

2- कलश

3- अलंकरण

[A] केवल 1

[B] केवल 1 & 2

[C] केवल 2 & 3

[D] 1, 2 & 3

Answer: D

Q23. वार्षिक “रॉयल कैथिना समारोह” किस धर्म से संबंधित है?

[A] हिन्दू

[B] मुस्लिम

[C] जैन

[D] बौध्द

Answer: D

“रॉयल कैथिना समारोह” बौद्ध धर्म का एक वार्षिक त्यौहार है जो थाईलैंड के बाहर किसी भी बौद्ध मंदिर में मनाया जाता है। कैथिना त्यौहार एक प्राचीन बौद्ध परंपरा है जो बरसात के मौसम के दौरान पीछे हटने के सख्त अनुशासन को बनाए रखने वाले भिक्षुओं को विशेष वस्त्र और अन्य आवश्यकताएं प्रदान करती है।समारोह का मुख्य उद्देश्य केवल धार्मिक विश्वास के लिए ही थाईलैंड और अन्य देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए नहीं है।

Q24. गुंदेचा भाई किस संगीत कला से सम्बंधित हैं?

[A] खयाल

[B] तराना

[C] द्रुपद

[D] ठुमरी

Answer: C

  • उमाकांत गुंदेचा और रमाकांत गुंदेचा दो सगे भाई हैं जो द्रुपद संगीत कला से संबंधित हैं। वो साथ गाते हैं इस कारण उन्हें पद्मश्री भी 2012 में साथ ही मिला।

Q25. राउत नाच किस प्रदेश के आदिवासी समुदाय का नृत्य है?

[A] राजस्थान

[B] जम्मू कश्मीर

[C] असम

[D] छत्तीसगढ़

Answer: D

राउत नाच छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदाय का एक लोकनृत्य है। यह दीवाली के बाद देव उड़नी एकादशी के त्यौहार पर किया जाता है। यह मुख्य रूप से यादवों द्वारा किया जाता है।

Q26. निम्नलिखित में किस चित्र में जिंक ऑक्साइड और अरेबिक गोंद , जिसे “गेसोपेस्ट” कहा जाता है, के पेस्ट का प्रयोग किया जाता है?

[A] तंजौर चित्र

[B] मधुबनी चित्र

[C] पट्टचित्र

[D] मैसूर चित्र

Answer: D

मैसूर चित्र दक्षिण भारत की एक शास्त्रीय चित्र है जो कर्नाटक के मैसूर से उतपन्न हुए। ये चित्र उनके लालित्य, म्यूट रंग और विस्तार पर ध्यान के लिए जाने जाते हैं।

Q26. ठुमरी गायक गिरिजा देवी किस घराने से हैं?

[A] बनारस घराना

[B] आगरा घराना

[C] किराना घराना

[D] लखनऊ घराना

Answer: A

  • गिरिजा देवी भारत की शास्त्रीय गायक हैं। उन्होंने ठुमरी गायन का उत्थान किया। वो बनारस घराने से ताल्लुक रखती हैं।

Q27. निम्नलिखित में कौन सा गुरुनानक का जन्म स्थान है?

[A] शकरगढ़

[B] सुल्तानपुर

[C] ननकाना साहिब

[D] शाहकोट

Answer: C

  • गुरु नानक का जन्म 1469 में ननकाना साहिब में खत्री परिवार में हुआ था। वो सिख धर्म के संस्थापक थे। ननकाना साहिब, पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में स्थित एक शहर है। इसका वर्तमान नाम सिखों के पहले गुरू गुरू नानक देव जी के नाम पर पड़ा है। इसका पुराना नाम ‘राय-भोई-दी-तलवंडी’ था।

Q28. 1893 में गणेश महोत्सव किसने शुरू किया?

[A] गणेश दामोदर सावरकर

[B] विनोबा भावे

[C] लोकमान्य तिलक

[D] नाना पाटिल

Answer: C

  • लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने 1893 में गणेश महोत्सव शुरू कराया। इससे इस त्यौहार को राष्ट्रीय पहचान मिली।

Q29. निम्नलिखित में महायान बौद्ध पंथ के अनुसार, कौन से भविष्य के बुध्द हैं?

[A] क्रकुचन्द

[B] अमिताभ

[C] मैत्रेय

[D] कनक मुनि

Answer: C

महायान बौद्ध पंथ के अनुसार मैत्रेय भविष्य के बुध्द हैं। जब विश्व के लोग धर्म को भूल चुके होंगे तो मैत्रेय बुध्द लोगों को धर्म की शिक्षा देंगे।

Q30. सही कालक्रमबध्द क्रम में निम्नलिखित चिस्ती संतों को व्यवस्थित करें:

1. शेख निजामुद्दीन औलिया

2. सैयद मोहम्मद जीसुदराज

3. बाबा फरीद गंज शकर

4. शेख नासीरुद्दीन चिरागे दिल्ली

इनमें कौन सा विकल्प सही है?

[A] 1, 2, 3, 4

[B] 3, 1, 2, 4

[C] 3, 1, 4, 2

[D] 4, 3, 2, 1

Answer: C

Leave a Comment