4 April 2024 Rajasthan Current Affairs MCQ: (4 अप्रैल राजस्थान करंट अफेयर्स Quiz 2024): आज के आर्टिकल में हम राजस्थान करंट अफेयर्स 4 अप्रैल 2024 से सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स व MCQ के बारे में जानेंगे।
4 April 2024 Rajasthan Current Affairs in Hindi
राजस्थान करंट अफेयर्स प्रश्न RPSC, RAS, RSMSSB, SI, Rajasthan Police, एवं अन्य परीक्षाओं की दृष्टि से अतिमहत्वपुर्ण है। Rajasthan Current Affairs 2024 In Hindi I Rajasthan Current Affairs April 2024 I राजस्थान खेल करंट अफेयर्स अप्रैल 2024 I राजस्थान डेली करंट अफेयर्स प्रश्न अप्रैल 2024
राजस्थान करंट अफेयर्स MCQ 4 अप्रैल 2024
Q1. राजस्थान दिवस के अवसर पर मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में सिद्धि जौहरी को कौन से अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
(a) राजस्थान गौरव अवॉर्ड
(b) जयपुर रत्न अवॉर्ड
(c) मिसेज इंडिया इंटरनेशनल अवॉर्ड
(d) वूमेन अचीवर अवॉर्ड
Answer: A
☛ राजस्थान के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में सिद्धि जौहरी को राजस्थान गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
Q2. अंतरराष्ट्रीय स्तर के जी-22 समरसत्ता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में झालावाड़ जिले की किस अध्यापिका को राजस्थान समरसता सम्मान से सम्मानित किया गया है?
(a) नीरा सिंह
(b) शीला आसोपा
(c) भावना मीणा
(d) आशा रानी सुमन
Answer: C
- राजस्थान के 75वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जयपुर शहर में जी-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन का आयोजन हुआ।
- इसमें झालावाड़ जिले की अध्ययापिका भावना मीणा को राजस्थान समरसता सम्मान से सम्मानित किया गया गया है।
NOTE: आशा रानी सुमन और शीला आसोपा को वर्ष 2023 का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार दिया गया था।
Q3. रियल एस्टेट से जुड़े राज्य के सबसे बड़े फेस्टिवल ‘क्रेडाई रियल एस्टेट एक्सपो-2024’ का आयोजन कहां किया जाएगा?
(a) टाउन हॉल, जोधपुर
(b) राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर
(c) मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर, जोधपुर
(d) अल्बर्ट हॉल, जयपुर
Answer: B
☛ 4 से 7 अप्रैल तक राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में क्रेडाई रियल एस्टेट एक्सपो-2024 का आयोजन किया जाएगा। एक्सपो में 400 से अधिक प्रोजेक्ट एक ही छत के नीचे डिस्प्ले होंगे। बैंक लोन की सुविधा भी यहीं उपलब्ध होगी।
Q4. 9वां महाकवि कन्हैयालाल सेठिया पुरस्कार कविता संग्रह ‘व्हेन गॉड इज ए ट्रैवलर’ के लिए किसे प्रदान किया गया है?
(a) प्रियंका शर्मा
(b) हिमानी पूनिया
(c) पाना देवी गोदारा
(d) अरुंधति सुब्रह्मण्य
Answer: D
☛ ‘व्हेन गॉड इज ए ट्रैवलर’ कविता संग्रह की कवयित्री अरुंधति सुब्रह्मण्य को 9वां महाकवि कन्हैयालाल सेठिया पुरस्कार प्रदान किया गया है।
- उन्हें 17वें जयपुर साहित्य महोत्सव 2024 (1 से 5 फरवरी, 2024) के दौरान यह पुरस्कार प्रदान किया गया था तथा प्रशस्ति पत्र के साथ एक लाख रूपये का ‘चेक’ पुरस्कार स्वरूप भी दिया गया।
- इसी कविता संग्रह के लिए उन्हें 2020 में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया था।
Q5. राज्य की किस विधानसभा सीट पर 26 अप्रैल, 2024 को उपचुनाव होगा?
(a) बागीदौरा, बांसवाड़ा
(b) शिव, बाड़मेर
(c) श्री करणपुर, श्रीगंगानगर
(d) कांसली, कोटपूतली-बहरोड
Answer: A
☛ बागीदौरा विधानसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान और 4 जून को मतगणना होगी। महेंद्र जीत मालवीया के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई है।
