Bikaner Camel Festival 2024: हेरिटेज वॉक के साथ हुआ आगाज

Bikaner Camel Festival 2024: अन्तरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का आगाज 12 जनवरी से हुआ है जो कि 14 जनवरी तक चलेगा. पहली बार धरणीधर मैदान में आयोजित होने वाले इस ऊंट उत्सव उत्सव की थीम ‘आइकन्स ऑफ बीकानेर’ है।

  • उत्सव की शुरुआत रामपुरिया हवेली से हुई।
  • इस उत्सव में हेरिटेज वॉक, बीकानेर कार्निवल साथ ही क्लासिकल फॉर्म्स ऑफ़ आर्ट्स पर आधारित कई कार्यक्रम होंगे।
  • अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव हेरिटेज वॉक के साथ शुरू हुआ. इस उत्सव में BSF के जवानों ने ऊंटों पर शानदार शौर्य प्रदर्शन किया
  • उद्देश्य– स्थानीय लोगों की कला और शिल्प कौशल को बढ़ावा देना।
  • NOTE: संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2024 को अंतर्राष्ट्रीय ऊंट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

राज्य पशु ऊंट के बारे में

  • ऊंट को राज्य पशु का दर्जा 2014 में दिया गया। इसको पशुधन की श्रेणी में रखा गया है।
  • कैमल मिल्क डेयरी बीकानेर में स्थित है।
  • ऊंट अनुसंधान केन्द्र जोहड़बीड (बीकानेर) में स्थित है।
  • ऊंट वध रोक अधिनियम दिसम्बर 2014 में बनाया गया।
  • ऊंट को स्थानीय भाषा में रेगिस्तान का जहाज या मरूस्थल का जहाज के नाम से जाना जाता है।

Leave a Comment