16वीं राजस्थान विधानसभा के रोचक तथ्य

16वीं राजस्थान विधानसभा के रोचक तथ्य: राजस्थान में 16वीं विधानसभा के लिए 25 नवंबर 2023 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न हुआ। 199 विधानसभा सीटों के लिए 51,890 केंद्रों पर हुए मतदान में सभी वर्गों के मतदाताओं ने उत्साह से भागीदारी करते हुए कुल 1862 प्रत्याशियों से 199 जनप्रतिनिधियों का चयन किया।

16वीं राजस्थान विधानसभा के रोचक तथ्य-https://myrpsc.in

राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे

3 दिसंबर को मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी को 115, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 69, भारत आदिवासी पार्टी को 3, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को 1, बहुजन समाज पार्टी को 2, राष्ट्रीय लोकदल को 1, और निर्दलीय को 8 सीटों पर विजय प्राप्त हुई।

NOTE: कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर की मृत्यु के कारण श्रीकरणपुर, गंगानगर विधानसभा सीट पर चुनाव संपन्न नहीं हुए।

कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान

प्रदेश में सबसे अधिक 88.13 प्रतिशत मतदान कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुआ। वही पोकरण विधानसभा क्षेत्र में 87.79 प्रतिशत और तिजारा में 86.11 फ़ीसदी मतदान हुआ।

16वीं राजस्थान विधानसभा के रोचक तथ्य-https://myrpsc.in

आहोर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान

प्रदेश में सबसे कम मतदान आहोर विधानसभा क्षेत्र में 61.24 प्रतिशत दर्ज किया गया, वहीं मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र में 61.59 प्रतिशत मतदान हुआ।

महिलाओं में भरतपुर जिले की कामा विधानसभा सीट से चुनी गई 33 वर्षीय श्रीमती नौक्षम चौधरी सबसे कम उम्र की विधायक है।

मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी

गत चुनाव की अपेक्षा इस बार मतदान प्रतिशत में भी 0.73 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई और यह 75.45 फीसदी दर्ज हुआ।

Leave a Comment