बूंदी उत्सव सतरंगी पर्यटन पर्व

बूंदी उत्सव सतरंगी पर्यटन पर्व-https://myrpsc.in

बूंदी महोत्सव सतरंगी पर्यटन पर्व

बूंदी उत्सव सतरंगी पर्यटन पर्व: बूंदी महोत्सव कार्तिक (अक्टूबर-नवंबर) के महीने में आयोजित किया जाता है और इसमें कई आध्यात्मिक और पारंपरिक गतिविधियां शामिल होती हैं।

बूंदी को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए 1996 ई. में बूंदी उत्सव की शुरुआत की गई थी।

हाल ही में 30 नवंबर से 2 दिसंबर, 2023 तक दिन दिवसीय बूंदी उत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।

इन कार्यक्रमों में विदेशी सैलानियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिल्पग्राम घुड़दौड़, बैलगाड़ी दौड़, ऊंट दौड़, मूंछ प्रतियोगिता, पगड़ी बांधना, रस्साकशी, मांडना, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता एक खास आकर्षण थी।

शहर की खूबसूरत झील जैतसागर में दीपोत्सव का आयोजन सैलानियों को खूब भाया। तीर्थ नगरी केशवरायपाटन के अलावा अब हिंडोली, नैनवा, इंदरगढ़, लाखेरी आदि कस्बों में भी बूंदी उत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Leave a Comment