अनूपगढ़ जिला दर्शन | Anupgarh Jila Darshan

अनूपगढ़ जिला | Anupgarh District-https://myrpsc.in

अनूपगढ़ जिला दर्शन | Anupgarh Jila Darshan: आज के आर्टिकल में हम राजस्थान के नवसृजित जिले अनूपगढ़ | Anupgarh District के बारे में विस्तार जानेंगे से। राजस्थान के जिले अनूपगढ़ से सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- अनूपगढ़ जिले का क्षेत्रफल, भौगोलिक स्थिति, विधानसभा क्षेत्र, अनूपगढ़ जिले का मानचित्र, अनूपगढ़ जिले की सीमा का विस्तार से अध्ययन करेंगे।

NOTE: मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 17 मार्च 2023 को राजस्थान विधानसभा में राज्य में 19 नए जिले व 3 नए संभाग बनाने की घोषणा की थी। मंत्रिमण्डल द्वार मंजुरी 4 अगस्त 2003 को दी गई थी। तथा अधिसूचना 7 अगस्त 2023 को लागू हो गई थी।

अनूपगढ़ जिला दर्शन राजस्थान 

राजस्थान का नया जिला अनूपगढ़- अनूपगढ़ जिले को श्रीगंगानगर और बीकानेर जिले से अलग करके बनाया गया है। अनूपगढ़ जिले का निर्माण सात तहसीलों को मिलाकर किया गया है। जिसमें श्रीगंगानागर से अनूपगढ़, घड़साना, रावला, श्रीविजयनगर, रायसिंहनगर व बीकानेर जिले से छत्रगढ़ एवं खाजूवाला को शामिल किया गया है।

अनूपगढ़ जिले में 6 उपखंड बनाये गए है। अनूपगढ़ जिला मुख्यालय पर सीमा सुरक्षा बल की 23 वीं वाहिनी स्थित है। ऐतिहासिक तौर पर लैला मजनू की इकलौती मजार अनूपगढ़ जिला मुख्यालय के सीमावर्ती गांव बिंजौर में स्थित है।

NOTE: खाजूवाला और छत्तरगढ़ तहसीलों को अनूपगढ़ से हटाकर फिर से बीकानेर जिले में शामिल कर दिया है। अनूपगढ़ जिले में अब 4 उपखंड और 5 तहसीलें रह गई हैं।

अनूपगढ़ जिले का प्रशासनिक ढांचा

जिला नामअनूपगढ़
संभागबीकानेर
तहसील5
उपखंड4
प्रथम कलेक्टरकल्पना अग्रवाल
प्रथम SPकार्यरत ( राजेंद्र प्रसाद)
उपनामचुंघेर
आकृतिबैठे हुए शेर जैसी
संस्थापकअनूपसिंह (1678-79)
अंतर्राष्ट्रीय सीमापाकिस्तान
जिलों के साथ सीमागंगानगर व बीकानेर
जलवायुअर्ध शुष्क जलवायु ( पश्चिमी मरुस्थल)
कृषि जलवायु प्रदेशपश्चिमी नहरी मैदान (1B)
वनस्पतिमरुदभिद
नेशनल हाईवेNH 911
प्रवाहित होने वाली नदीघग्घर नदी

अनूपगढ़ जिले में शामिल 5 तहसील

क्र. सं.तहसील
1.अनूपगढ़
2.घड़साना
3.रावला
4.श्रीविजयनगर
5.रायसिंहनगर

अनूपगढ़ जिले में शामिल 4 उपखंड

क्र. सं.तहसील
1.अनूपगढ़
2.घड़साना
3.रायसिंहनगर
4.श्रीविजयनगर

अनूपगढ़ का इतिहास

अनूपगढ़ शहर का प्राचीन नाम चुंघेर था। चुंघेर (अनूपगढ़) और उसके आसपास के क्षेत्र पर भाटी शासकों का कब्ज़ा था। 1678 ई. में बीकानेर रियासत के महाराजा अनूप सिंह नेभाटी प्रमुखों को हटाकर इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया और अनूपगढ़ किले का निर्माण करवाया। 1947 में भारत के विभाजन के बाद रियासतें समाप्त कर दी गईं और ड्योढ़ीवाले राजवी होने के कारण अनूपगढ़ को श्री गंगानगर जिले के अंतर्गत एक अलग तहसील बना दिया गया।

अनूपगढ़ जिले के दर्शनीय स्थल

बुढ्ढा जोहड़ गुरुद्वारा – डाबला गांव रायसिंह नगर में स्थित है। इस गुरुद्वारे का निर्माण फतेह सिंह द्वारा वर्ष 1953 – 54 में करवाया गया था, इसे राजस्थान के स्वर्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस गुरुद्वारे में प्रतिवर्ष श्रावण माह की अमावस्या को मेला भरता है।

अनूपगढ़ दुर्ग – यह दुर्ग मिट्टी से निर्मित है, जिसका निर्माण वर्ष 1678-79 में अनूप सिंह ने करवाया था।

पंपराम मेला – इस मेले का आयोजन विजयनगर में 6 से 12 फरवरी तक किया जाता है।

बीरबल सिंह स्मारक – रायसिंहनगर

  • बीरबल सिंह के नेतृत्व में 1 जुलाई, 1946 को तिरंगा यात्रा निकाली गई। बीरबल सिंह गोली लगने से शहीद हो गए है। उनकी याद में 17 जुलाई 1946 को राज्य में बीरबल दिवस मनाया गया।

बरोड़ सभ्यता – बरोड़ सभ्यता NH 911 पर बरोर गाँव में स्थित है। यह सिंधु घाटी सभ्यता है, वर्ष 2006 में यहां पर मिट्टी के बर्तन में 8000 मनके प्राप्त हुए थे।

खाजूवाला

  • BSF द्वारा राज्य में पहली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी
  • तेल भंडार – गंगानगर-बीकानेर तेल बेसिन

घड़साना

तेल भंडार > बीकानेर-नागौर तेल बेसिन

घड़साना किसान आन्दोलन 2004-05

  • नेतृत्व – हेतराम बेनीवाल
  • जांच आयोग- R.S केजरीवाल जांच आयोग

अनूपगढ़ जिले में गंगनहर एवं इन्दिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP) नहर से सिंचाई की जाती है।

अनूपगढ़ जिला अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सबसे नजदीक जिला मुख्यालय वाला जिला है।

अनूपगढ़ जिला दर्शन FAQs

अनूपगढ़ जिले में कितनी तहसील है?

अनूपगढ़ जिले में सात तहसील- अनूपगढ़, घड़साना, रावला, श्रीविजयनगर, रायसिंहनगर, छत्रगढ़ एवं खाजूवाला है।

अनूपगढ़ जिले की आकृति किसके समान है?

अनूपगढ़ जिले की आकृति बैठे हुए शेर के समान है।

घड़साना किसान आंदोलन कब हुआ?

घड़साना किसान आंदोलन 2004-05 में हुआ। जिसमें बेकसूर किसानों को पुलिस की गोली से उड़ा दिया गया।


राजस्थान नया जिला दर्शन

Leave a Comment