निम्न में से कौन सी जसनाथी संप्रदाय की उप-पीठ नहीं है?

(A) पांचला (B) बमलू (C) लालासर (D) मालासर Answer: C जसनाथी संप्रदाय की प्रमुख पाँच उप-पीठें मालासर (बीकानेर), लिखमादेसर (बीकानेर), पूनरासर (बीकानेर), बमलू (बीकानेर) एवं पाँचला (नागौर) है।

अजमेर की प्रसिद्ध झील फॉयसागर का नाम बदलकर क्या रखा गया है?

[A] मेयो झील [B] वरूण सागर [C] अजयमेरु झील [D] तारागढ़ झील Answer: B अजमेर की प्रसिद्ध झील फॉयसागर का नाम बदलकर वरूण सागर कर दिया गया है। झील के आसपास वरुण सागर और भगवान झूलेलाल की प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

राजस्थान महिला परिषद की स्थापना किसके द्वारा की गई?

[A] अरुणा राय [B] शांता त्रिवेदी [C] दुर्गावती देवी [D] इंदुमती गोयनका Answer: B शांता त्रिवेदी ने 1947 ई. में उदयपुर में राजस्थान महिला परिषद् की स्थापना की थी। शांता देवी का जन्म नागपुर महाराष्ट्र में हुआ। इनका विवाह उदयपुर के परसराम त्रिवेदी के साथ हुआ।

राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जो सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी रहे हैं?

[A] दीपक वर्मा [B] नवीन सिन्हा [C] जे.एस. वर्मा [D] पी. एन. सिंघल Answer: C कैलाशनाथ वांचू और जे.एस. वर्मा राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी रहे हैं। 

राधा गोविन्द संगीत सार किस लेखक की रचना है?

[A] पुंडरिक विट्ठल [B] राधाकृष्ण [C] देवर्षि भट्ट बृजपाल [D] विजयदान देथा Answer: C जयपुर के सवाई प्रताप सिंह के शासन काल में कवि देवर्षि भट्ट बृजपाल ने राधा गोविंद संगीत सार नामक संगीत ग्रन्थ की रचना की थी। NOTE: सवाई प्रतापसिंह के दरबार के 22 कलाकारों या विद्वानों को गंधर्व बाईसी या प्रताप बाईसी … Read more

ख्याल शैली के जयपुर घराना के प्रवर्तक कौन थे?

[A] मनरंग [B] विष्णु भातखण्डे [C] वन्दे अली खाँ [D] बहराम खान Answer: A ख्याल शैली के जयपुर घराने के प्रवर्तक मनरंग भूपत खां माने जाते है। मुहम्मद अली खाँ ने जयपुर घराने को आगे बढ़ाया।जयपुर घराने के मुख्य कलाकार मुहम्मद अली खाँ को कोठी वाले भी कहते थे।