विश्व के महाद्वीप (Continents of the World)

विश्व के महाद्वीप (Continents of the World): आज के आर्टिकल में हम विश्व  के महाद्वीपों (Continents of the World) के बारे में जानेंगे। आज का हमारा यह आर्टिकल IAS,RPSC,RAS, RSMSSB, REET, SI, SSC, Railway  एवं अन्य परीक्षाओं की दृष्टि से अतिमहत्वपुर्ण है।

विश्व के महाद्वीप (Continents of the World)-https://myrpsc.in

महाद्वीप (Continent)

  • अलग-अलग सभ्यताओं और वैज्ञानिकों नें महाद्वीप की अलग परिभाषा दी है।
  • धरती के बहुत बड़े विस्तृत भू-भाग जिसकी सीमायें स्पष्ट पहचानी जा सकें, को महाद्वीप कहते हैं।
  • पृथ्वी की सतह पर सात बड़े और कई छोटे टेक्टॉनिक प्लेट होते है। और यही टेक्टॉनिक प्लेट्स एक दूसरे से दूर होते हैं, टूट कर अलग होते हैं, जो समय बीतते महाद्वीप बन जाते हैं।
  • महाद्वीप “पृथ्वी की ऐसी संरचना, जो समुद्र तल से निश्चित ऊँचाई तक उठी हुई तथा क्रमबद्ध विस्तृत भू-भाग होती है। यह पृथ्वी पर समुद्र से अलग दिखाई देती है। समुद्र के लगभग 600 फुट अन्दर तक के महाद्वीपीय मग्नतटों तथा मग्नढालों को भी महाद्वीपों के अंतर्गत रखा जाता है।

क्षेत्रफल के अनुसार महाद्वीपों का घटता क्रम:-

  1. एशिया ( Asia )
  2. अफ्रीका ( Africa )
  3. उत्तरी अमेरिका ( North America )
  4. दक्षिणी अमेरिका ( South America )
  5. अंटार्कटिका ( Antarctica )
  6. यूरोप ( Europe )
  7. ऑस्ट्रेलिया ( Australia )
नामक्षेत्रफल (वर्ग किमी. में)जनसंख्याविश्व क्षेत्रफल का %विश्व जनसंख्या का %
1. एशिया43,820,0004,164,252,00029.5%60%
2. अफ्रीका30,370,0001,022,234,00020.4%15%
3. उत्तरी अमेरिका24,490,000542,056,00016.5%8%
4. दक्षिणी अमेरिका392,555,000392,555,00012.0%6%
5. यूरोप738,199,000738,199,0006.8%11%
6. आस्ट्रेलिया9,008,50029,127,0005.9%0.4%
7. अण्टार्कटिका13,720,0004,4909.2%0.00002%

एशिया महाद्वीप (Asia Continent)

एशिया महाद्वीप आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। एशियाई महाद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। काकेशस पर्वत शृंखला और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते हैं।

यह पूर्व में प्रशांत महासागर, दक्षिण में हिन्द महासागर और उत्तर में आर्कटिक महासागर द्वारा घिरा है। एशिया को 48 देशों में विभाजित किया गया है, उनमें से तीन (रूस, कजाकिस्तान और तुर्की) का भाग यूरोप में भी है। एशिया पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसमें पृथ्वी के कुल सतह क्षेत्र का 8.8% हिस्सा है

महत्वपूर्ण तथ्य

  • एशिया महाद्वीप  विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया है।
  • विश्व के क्षेत्रफल का लगभग 29.5% भाग एशिया के पास है।
  • सभी प्रमुख धर्मों की जन्म स्थली एशिया महाद्वीप है।
  • माउंट एवरेस्ट एशिया के साथ साथ विश्व का सर्वोच्च पर्वत शिखर है।
  • विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या एशिया महाद्वीप पर वास करती है।
  • विश्व का सबसे विस्तृत पठार तिब्बत का पठार इसी महाद्वीप पर है।
  • विश्व का सबसे ऊंचा पठार पामीर का पठार एशिया में ही है। पामीर के पठार को विश्व की छत कहा जाता है।
  • लाल सागर व स्वेज नहर एशिया को अफ्रीका से अलग करती हैं। बेरिंग जलसंधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है।
  • एशिया महाद्वीप के तीन प्रायद्वीप हैं – अरब प्रायद्वीप, दक्कन का प्रायद्वीप, इंडोचीन का प्रायद्वीप।
  • विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप अरब का प्रायद्वीप एशिया महाद्वीप पर अवस्थित है।
  • यह विश्व के कुल क्षेत्र का लगभग 1/3 भाग पर फैला है।
  • एशिया महाद्वीप चावल, जूट, कपास, सिल्क आदि के उत्पादन में पहले स्थान पर है।
  • एशिया महाद्वीप  का सबसे बड़ा देश – चीन
  • एशिया महाद्वीप  का सबसे छोटा देश – मालदीव
  • एशिया महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी – यांगटीसीक्यांग
  • एशिया महाद्वीप  का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – माउंट एवरेस्ट ( 8848.86 मी. )
  • एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी झील – कैस्पियन सागर

अफ्रीका महाद्वीप (Africa Continent)

अफ़्रीका एशिया के बाद विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। अफ्रीका के उत्तर में भूमध्यसागर एवं यूरोप महाद्वीप, पश्चिम में अंध महासागर, दक्षिण में दक्षिण महासागर तथा पूर्व में अरब सागर एवं हिंद महासागर(हिन्द महासागर) हैं। अफ्रीका महाद्वीप पृथ्वी का एकमात्र महाद्वीप है जिससे होकर ग्लोब की तीनों प्रमुख रेखाएं (कर्क,मकर, विषुवत) गुजरती हैं। विश्व की सबसे लम्बी नदी नील इसी महाद्वीप पर बहती है। यह विक्टोरिया झील से निकलकर भूमध्यसागर में गिरती है। विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा इसी महाद्वीप पर अवस्थित है।

अफ्रीका महाद्वीप से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:

  • विश्व के कुल क्षेत्रफल के लगभग 20.2% भाग पर अफ्रीका महाद्वीप फैला है।
  • यह एकमात्र महाद्वीप है जिससे होकर विषुवत वृत्त, कर्क वृत्त और मकर वृत्त गुजरते हैं।
  • यहाँ के देश लीबिया में एक भी नदी नहीं है।
  • अफ्रीका का 1/3 भाग मरुस्थल है।
  • यहाँ केवल 10% भूमि ही कृषि योग्य है।
  • हीरा और सोना उत्पादन में अफ्रीका सबसे आगे है।
  • सबसे बड़ा देश – अल्जीरिया
  • सबसे छोटा देश – मेओटी
  • अफ्रीका महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी – नील नदी
  • अफ्रीका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – किलिमंजारो ( 5895 मी. )
  • अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील – विक्टोरिया
  • कांगो नदी विषुवत रेखा को दो जगह काटती है।
  • यहाँ के कांगो का पूर्व नाम जायरे था। इस पर बेल्जियम का शासन था।
  • यहाँ के देश नाइजीरिया को तेल ताड़ का देश भी कहा जाता है।
  • विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान किम्बरले इसी महाद्वीप पर स्थित है।
  • विश्व की सबसे लम्बी नदी विक्टोरिया झील से ही निकलती है।
  • सबसे अधिक जल ढोने वाली नदी – जायरे ( कांगो )

उत्तरी अमेरिका (North America Continent)

क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया, अफ़्रीका और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसका क्षेत्रफल 2,42,55,000 वर्ग किलोमीटर है। इसे नई दुनिया की संज्ञा दी जाती है। उत्तरी अमेरिका की खोज 1492 ई. में कोलंबस ने की थी।

उत्तरी अमेरिका से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:

  • यह विश्व के 16.5% भाग पर फैला हुआ है।
  • विश्व की कुल मक्का उत्पादन का आधा भाग यहीं पैदा होता है।
  • सबसे बड़ा देश – कनाडा
  • सबसे छोटा देश – सेंट-पियरे
  • सबसे लम्बी नदी – मिसीसिपी-मिसौरी
  • सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – देनाली [ पुराना नाम – माउन्ट मैकिन्ले] ( 6194 मी. )
  • सबसे बड़ी झील – सुपीरियर ( विश्व की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील )
  • उत्तर अमेरिका के शीतोष्ण घास के मैदान प्रेयरी कहलाते हैं।
  • माउंट मैकेंले उत्तर अमेरिका का सर्वोच्च (6194 मीटर) पर्वत शिखर है। यह अलास्का में है। यह एक सक्रिय ज्वालामुखी है।
  • मैक्सिके की खाड़ी में चलने वाले चक्रवात हरिकेन व टारनेडो कहलाते हैं।
  • कनाडा का मांट्रियल कागज उद्योग के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है।

दक्षिणी अमेरिका (South America Continent)

यह विश्व का चौथा बड़ा महाद्वीप है। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप पश्चिम में प्रशांत महासागर तथा उतर एवं पूर्व में अटलांटिक महासागर से घिरा है। यह द्वीप मैगलन जलसंथि द्वारा दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की मुख्य भूमि से अलग होता है। हॉर्न अन्तरीप इस महाद्वीप का दक्षिणतम बिन्दु है। अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी नदी अमेजन इसी महाद्वीप पर बहती है। अमेजन नदी ब्राजील, पेरु, इक्वाडोर, बोलीविया, कोलंबिया, वेनेजुएला में बहती है।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के पश्चिमी तट पर उत्तर से लेकर दक्षिण तक विश्व की सबसे लम्बी पर्वत श्रेणी स्थित है, इस पर्वत श्रेणी को एण्डीज पर्वत श्रेणी कहते हैं।
  • इसका क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का लगभग 11.80% है।
  • इसका बहुत बड़ा भाग वनाच्छादित है।
  • यहां के मूल निवासियों को रेड इंडियन कहा जाता है।
  • सबसे बड़ा देश – ब्राज़ील ,ब्राजील की राजधानी ब्राजीलिया (BRASILIYA) है | ब्राजील के दो महत्वपूर्ण शहर रियो डीजेनेरो (Rio de Janeiro) और सैंटोस (Santos) समुद्र तट पर स्थित हैं|रियो डीजेनेरो को फैशन नगरी कहा जाता है | सैंटोस ब्राजील का प्रमुख बंदरगाह है |
  • सबसे छोटा देश – फ़ॉकलैंड द्वीप, फॉकलैंड द्वीप पर यूनाइटेड किंगडम (UK) का अधिकार है |
  • सबसे लम्बी नदी – अमेज़न
  • सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – एकांकागुआ [ Aconcagua ] ( 6906 मी. )
  • मेनियोक या कसावा अमेजन बेसिन के लोगों का मुख्य भोजन है।
  • ब्रोमिलायड अमेजन बेसिन का एक परजीवी पौधा है।
  • अमेजन बेसिन में पाया जाने वाला पक्षी टूकन है।

अंटार्कटिका महाद्वीप (Antarctica Continent)

विश्व का पांचवां सबसे बड़ा यह महाद्वीप सदा हिमाच्छादित रहता है। यह दक्षिणी ध्रुव पर अवस्थित है। इस महाद्वीप का 98 प्रतिशत भाग सदैव बर्फ से ढका रहता है। पूर्णतः हिमाच्छादित रहने के कारण इसे श्वेत महाद्वीप कहते हैं। इस महाद्वीप की खोज का करने का प्रथम प्रयास एक नाविक जेम्स कुक  द्वारा किया गया था। पर वो अंटार्कटिक वृत्त को पार करके भी इसकी भूमि तक नहीं पहुँच पाए थे। इस महाद्वीप की मुख्य भूमि की खोज का श्रेय फेबियन वेलिंग शॉसेन को है। वह 1820 ई. में वोस्टॉक नामक जहाज से अंटार्कटिका महाद्वीप पर पहुँचे थे।

अंटार्कटिका से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य :

  • अंटार्कटिका महाद्वीप की भूमि तीन महासागरों हिंद, प्रशांत व अटलांटिक से लगती है।
  • इस महाद्वीप के दक्षिणी छोर को दक्षिणी महासागर या अंटार्कटिका महासागर कहते हैं।
  • दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति नॉर्वे के एमंडसन थे। ये 1911 में वहाँ पहुँचे।
  • ग्रीष्म व शीत ऋतु में इसका अलग अलग आकार होने के कारण इसे गतिशील महाद्वीप की संज्ञा दी गई है।
  • रॉस सागर व वेडेल सागर अंटार्कटिका के ही भाग हैं।
  • यह अकेला ऐसा महाद्वीप है जो पूरी तरह से निर्जन एवं वीरान है।
  • क्वीन मोड वर्वत श्रेणी इसे दो भागों में विभाजित करती है।
  • यह पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है तथा दक्षिणी ध्रुव इसके मध्य में स्थित है।
  • सबसे ऊँचा (5140 मीटर) पर्वत शिखर – विन्सन मैसिफ
  • माउंट एलब्रुश इस महाद्वीप का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।
  • विश्व का सबसे कम तापमान ( -89.2 डिग्री सेल्सियस) अंटार्कटिका के वोस्टॉक का दर्ज किया गया है।
  • अंटार्कटिका के पोल ऑफ कोल्ड में विश्व का सबसे कम वार्षिक तापांतर दर्ज किया गया है।
  • अंटार्कटिका की मुख्य वनस्पति मॉस व लाइकेन हैं।
  • यहाँ की क्रिल मछली झुंडों में रहती है।
  • विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप भी इसका एक नाम है।

अंटार्कटिका और भारत

  • भारत ने अपना अंटार्कटिका अभियान1981-82 में शुरु किया।
  • डॉ. गिरिराज सिरोही  दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय थे।
  • भारत का पहला अंटार्कटिका अभियान दल डॉ. सईद जहूर कासिम के नेतृत्व में 9 जनवरी 1982 को शुरु हुआ।
  • अंटार्कटिका में भारत ने अपना पहला शोध केंद्र दक्षिणी गंगोत्री 1983 में स्थापित किया। अब यह नष्ट हो चुका है।
  • भारत ने अंटार्कटिका में अपना दूसरा शोध केंद्र मैत्री 1989 में स्थापित किया।
  • भारत ने अंटार्कटिका में अपना तीसरा अभियान भारती लार्समन हिल्स में स्थापित किया।

यूरोप महाद्वीप (Europe Continent)

यूरोप महाद्वीप उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे छोटा महाद्वीप है यूरोप एक ऐसा महाद्वीप हैं, जिसमें एक भी मरुस्थल नहीं है। यूरोप महाद्वीप उत्तर में आर्कटिक महासागर से, पश्चिम में अटलटिक महासागर से, दक्षिण में भूमध्यसागर से तया दक्षिण-पूर्व में काला सागर (Black Sea)  और उससे जुड़े जल मार्गों से घिरा है। इसे प्रायद्वीपों का प्रायद्वीप या यूरेशिया का प्रायद्वीप कहते हैं। यूरोप तथा एशिया के सम्मिलित भू-भाग को यूरेशिया कहते हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • यूरोप के पास संसार के क्षेत्रफल का 6.5% भाग है।
  • यूरोप के महत्वपूर्ण खनिज लौह अयस्क, कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि हैं।
  • यूरोप का क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश रूस है। जबकि सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी (होली सी) है।
  • यूनाइटेड किंगडम को फ्रांस से अलग करने वाला इंग्लिश चैनल यहीं है।
  • दोनों विश्व युद्धों का केंद्र यूरोप महाद्वीप ही था।
  • यूरोप महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी – वोल्गा
  • यूरोप महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – माउन्ट एल्ब्रुश ( 5,642 मी.)
  • यूरोप महाद्वीप की सबसे बड़ी झील – लैडोगा

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप (Australia Continent)

ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है। अतः इसे द्वीपीय महाद्वीप भी कहते हैं। इसकी खोज सन् 1770 ई. में जेम्स कुक ने की। यह महाद्वीप पूर्णतः दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है। मकर रेखा इसके मध्य से गुजरती है। इस महाद्वीप के क्षेत्र में कुल 23 देश आते हैं। यहाँ के मूल निवासियों को एबोर्जिन्स कहा जाता है। टॉरेस जलसंधि न्यूगिनी को आस्ट्रेलिया से अलग करती है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • मकर वृत्त इसके मध्य से होकर गुजरता है।
  • यह एकमात्र देश है, जोकि सम्पूर्ण महाद्वीप पर फैला है।
  • ऑस्ट्रेलिया को प्यासी भूमि का देश कहते हैं, क्योंकि इसके बहुत बड़े भाग में बहुत कम वर्षा होती है। जल की कमी है।
  • गिब्सन और विक्टोरिया यहाँ के प्रमुख मरुस्थल हैं।
  • ग्रेट डिवाइडिंग रेंज यहाँ की प्रमुख पर्वत श्रंखला है।
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश – ऑस्ट्रेलिया
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे छोटा देश – नौरू
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी – मर्रे-डार्लिंग
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे बड़ी झील – आयर झील
  • कालगूर्ली और कूलगार्डी आस्ट्रेलिया की विश्वप्रसिद्ध सोने की खान हैं।
  • सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – कोस्किउस्ज्को पर्वत / कोज़िअस्को पर्वत [ Mount Kosciuszko ] ( 2,228 मी. )
  • यहाँ भेंड़पालन केंद्रो पर काम करने वाले मजदूरों को जेकारू कहते हैं।
  • आस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र का मैदान कारपेंट्रिया का मैदान कहलाता है।
महाद्वीप तथा उनकी सर्वोच्च पर्वत चोटियाँ
महाद्वीपसर्वोच्च चोटी
एशियामाउन्ट एवरेस्ट
अफ्रीकाकिलिमंजारो
उत्तरी अमेरिकामाउन्ट मैकिन्ले
दक्षिणी अमेरिकामाउन्ट एकांकागुआ
यूरोपमाउन्ट एल्ब्रुश
अंटार्कटिकाविन्सन मैसिफ
ऑस्ट्रेलियामाउंट कोसियुस्को/ कोज़िअस्को

Leave a Comment

x