REET मॉडल पेपर 3rd GRADE LEVEL-2 (SST): राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने REET मुख्य परीक्षा अधिसूचना 2025 अपलोड कर दी है, जिसमें लेवल 1 (कक्षा 1 से 5 तक) और लेवल 2 (कक्षा 6 से 8 तक)के पदों के लिए कुल 7749 रिक्तियों की घोषणा की गई है।
REET मुख्य परीक्षा एग्जाम 17 से 21 जनवरी, 2026 के बीच होना है । एग्जाम राज्य भर के अलग-अलग एग्जाम सेंटर पर ऑफलाइन पेन और पेपर मोड में होगा।
REET मॉडल पेपर 3rd GRADE LEVEL-2 (SST)
1. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए:
नदी उद्गम स्थल
A. साबी 1. सेवर पहाड़ियाँ
B. काकनी ii. बैराठ पहाड़ियाँ
C. बाणगंगा iii. खण्डेला पहाड़ियाँ
D. कांतली iv. कोटड़ी गाँव
कूट :
(a) A-i, B-ii, C-iii, D-iv
(b) A-i, B-iv, c-ii, D-iii
(c) A-iv, B-i, C-ii, D-iii
(d) A-iii, B-ii, c-iv, D-i
Answer: B
2. चैंपा एक बीमारी है-
(a) खरीफ फसलों की
(b) रबी फसलों की
(c) बागानी फसलों की
(d) जायद फसलों की
Answer: B
सर्दी के कारण सरसों की फसल पर चेपा (Aphid)/अल नामक कीट का प्रकोप हो जाता है। ये हल्के पीले-हरे रंग के कीट होते हैं जो पौधे के विभिन्न भागों विशेषकर कलियों, फूलों, फलियों तथा पुष्पों पर समूह में रहते हैं तथा रस चूसते हैं।
3. निम्नलिखित में से कौन सा राजस्थान में मरुस्थलीक का कारण नहीं है?
(a) अतिचारण
(b) वनोन्मूलन
(c) जनसंख्या दबाव
(d) सूर्य ऊर्जा उत्पादन
Answer: D
4. निम्नलिखित में कौन सी झीलें सिंचाई के काम में ली जाती हैं?
(a) पिछोला और आनासागर झीलें
(b) कोलायत और पुष्कर झीलें
(c) जयसमन्द और राजसमन्द झीलें
(d) पचपदरा और सिलिसेढ़ झीलें
Answer: C
5. राजस्थान के निम्नलिखित में से कौन-से जिले 50 cm समवर्षा रेखा के पश्चिम में अवस्थित है?
(1) दौसा, (2) चूरू, (3) हनुमानगढ़, (4) भीलवाड़ा
कूट:
(a) 1, 2, 3
(b) 1, 3, 4
(c) 2, 4
(d) 2, 3
Answer: D
6. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सुमेलित नहीं है?
अभयारण्य / संरक्षित क्षेत्र जिला
(a) बस्सी चित्तौड़गढ़
(b) सवाई मानसिंह सवाई माधोपुर
(c) केसरबाग भरतपुर
(d) शेरगढ़ बारां
Answer: C
7. किस प्रकार की मिट्टी में जलधारण की क्षमता अधिक होती है?
(a) लाल चिकनी मिट्टी
(b) भूरी मिट्टी
(c) काली मिट्टी
(d) लैटेराइट मिट्टी
Answer: C
8. निम्नलिखित में राजस्थान की कौन-सी विद्युत शक्ति परियोजना राज्य के साझे स्वामित्व में है?
(a) माही परियोजना
(b) सूरतगढ़ परियोजना
(c) छबड़ा परियोजना
(d) सतपुड़ा परियोजना
Answer: D
9. 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान का सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला कौन-सा है?
(a) बांसवाड़ा
(b) डूंगरपुर
(c) राजसमंद
(d) प्रतापगढ़
Answer: B
10. राजस्थान के कालकाजी और कावला में किस खनिज के भण्डार हैं?
(a) चूना पत्थर
(b) ग्रेनाइट
(c) मार्बल
(d) चिकनी मिट्टी
Answer: B
11. ‘जिन्दोली सुरंग’ राजस्थान के किस जिले में स्थित है?
(a) जयपुर
(b) अलवर
(c) उदयपुर
(d) राजसमंद
Answer: B
12. राजथान में “ऊंदरिया पंथ ” किस जनजाति में प्रचलित है?
(a) भीलों में
(b) मीणाओं में
(c) सहरिया में
(d) गरासिया में
Answer: A
13. वन रिपोर्ट 2023-24 के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक अवर्गीकृत वन किस जिले में पाए जाते हैं?
(a) जयपुर
(b) उदयपुर
(c) बाराँ
(d) बीकानेर
Answer: D
14. ‘सवाना तुल्य’ वनस्पति किस जलवायु प्रदेश में पाई जाती है?
(a) Cwg
(b) BWhw
(c) Aw
(d) BShw
Answer: C
15. राजस्थान में हर साल सर्दियों में विभिन्न प्रकार के प्रवासी पक्षी आते हैं। कुरजां पक्षी (डेमोसिल क्रेन) कहाँ बहुत बड़ी संख्या में पहुँचते हैं?
(a) सांभर झील
(b) खींचन
(c) उदयपुर
(d) अजमेर
Answer: B
16. ‘गालव ऋषि का आश्रम कहाँ स्थित है?
(a) जोधपुर
(b) जयपुर
(c) अजमेर
(d) सिरोही
Answer: B
17. जेण्टलमेन्स एग्रीमेंट के विरुद्ध ‘आजाद मोर्चा’ का गठन किसने किया था?
(a) माणिक्यलाल वर्मा
(b) बाबा हरिश्चन्द्र
(c) सर प्रताप सिंह
(d) जमनालाल बजाज
Answer: B
18. जयपुर के सिटी पैलेस में स्थित मुबारक महल का निर्माण किसने करवाया था?
(a) सवाई प्रताप सिंह
(b) सवाई जयसिंह
(c) सवाई माधोसिंह द्वितीय
(d) मानसिंह प्रथम
Answer: C
19. चरी नृत्य कहाँ का प्रसिद्ध है?
(a) पाली
(b) किशनगढ़
(c) भीनमाल
(d) निम्बाहेड़ा
Answer: B
चरी नृत्य मुख्य रूप से राजस्थान में विशेषकर अजमेर और किशनगढ़ क्षेत्रों में गुर्जर समुदाय की महिलाओं द्वारा किया जाता है और विवाह समारोहों, पुत्र जन्म और अन्य शुभ अवसरों पर प्रदर्शित किया जाता है।
20. विवाह के दिन वधू की माता द्वारा ओढ़ी गई ओढ़नी को क्या कहा जाता है?
(a) पीरजोड़
(b) कवरजोड़
(c) पोमचा
(d) चूनड़
Answer: A
