सीएम भजनलाल ने किया चिकित्सा विभाग के तीन अभियानों का शुभारंभ

30 जून, 2024 को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में चिकित्सा विभाग के तीन नए अभियानों की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की सेहत का रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध होने से उन्हें त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होगी और अनावश्यक स्वास्थ्य जांचों एवं दवाओं पर होने वाले खर्च से भी बचा जा सकेगा।

सीएम भजनलाल ने किया चिकित्सा विभाग के तीन अभियानों का शुभारंभ-https://myrpsc.in

CM भजनलाल ने किया चिकित्सा विभाग के तीन अभियानों का शुभारंभ

1. राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान– मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने 30 जून 2024 को पोलियो दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की।

  • इस अभियान के तहत 5 वर्ष से कम आयु के 1.07 करोड़ बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया।

2. मुख्यमंत्री स्टॉप डायरिया अभियान – सीएम भजनलाल शर्मा ने 30 जून 2024 को मुख्यमंत्री स्टॉप डायरिया अभियान की शुरुआत की।

  • पूरे प्रदेश में यह अभियान 1 जुलाई से 31 अगस्त तक चलाया जाएगा।
  • इस अभियान के तहत 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को दस्त से बचाव हेतु परामर्श तथा जिंक व ORS की गोलियां घर घर जाकर दी जाएगी।

3. आभा आईडी बनाओ अभियान– आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के तहत 14 अंको की आभा आईडी बनाई जाएगी।

  • यह अभियान दो माह तक चलेगा।
  • ABHA (aayushman Bharat health account)

Leave a Comment

x