13 December 2023 Rajasthan Current Affairs Hindi
13 December 2023 Rajasthan Current Affairs MCQ: (13 दिसंबर राजस्थान करंट अफेयर्स Quiz 2023): आज के आर्टिकल में हम राजस्थान करंट अफेयर्स 13 दिसंबर 2023 से सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स व MCQ के बारे में जानेंगे।
राजस्थान करंट अफेयर्स प्रश्न RPSC, RAS, RSMSSB, SI, Rajasthan Police, एवं अन्य परीक्षाओं की दृष्टि से अतिमहत्वपुर्ण है। Rajasthan Current Affairs 2023 In Hindi I Rajasthan Current Affairs December 2023 I राजस्थान खेल करंट अफेयर्स दिसंबर 2023 I राजस्थान डेली करंट अफेयर्स प्रश्न दिसंबर 2023
राजस्थान करंट अफेयर्स MCQ 13 दिसंबर 2023
Q1. हाल ही में राजस्थान का नया मुख्यमंत्री किसको घोषित किया गया है?
(a) मोहन यादव
(b) वसुंधरा राजे
(c) भजनलाल शर्मा
(d) वासुदेव देवनानी
Answer: C
- राजस्थान का नया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को घोषित किया गया है। भजनलाल शर्मा सांगानेर विधान सभा क्षेत्र से विधायक हैं, और बीजेपी के महामंत्री हैं।
- NOTE: दीया कुमारी और प्रेमचंद्र बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। जबकि वासुदेव देवनानी विधानसभा के स्पीकर होंगे।
Q2. एशिया की पहली माइक्रोलाइट फिक्स्ड विंग का एयर शो अभियान किस शहर में आयोजित किया जा रहा है?
(a) सीकर
(b) जयपुर
(C) कोटा
(d) जोधपुर
Answer: A
- अभियान का उद्देश्य देश सेवा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ भारतीय सेना के साहस व टीम वर्क का प्रदर्शन और देश की एकता व अखंडता का संदेश देना है।
Q3. राजस्थान में टोंक महोत्सव का आयोजन कब से किया जाएगा?
(a) 22 दिसंबर, 2023
(b) 20 दिसंबर, 2023
(C) 25 दिसंबर, 2023
(d) 29 दिसंबर, 2023
Answer: B
टोंक महोत्सव प्रशासन के सहयोग से 20 दिसंबर से 24 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।
टोंक से संबंधित लल्लनटॉप
- नवाबों का शहर
- वनस्थली विद्यापीठ
- मुबारक महल
- अरबी फारसी शोध संस्थान
- अमरूद का उत्कृष्टता केन्द्र
- एकमात्र मुस्लिम रियासत
- सुनहरी कोठी
Q4. भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून की पासिंग आउट परेड में राजस्थान के किस कैडेट को प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ अवार्ड मिला है?
(a) इमरान खान
(b) जाहिदा खान
(c) चतरसिंह जाम
(d) गौरव यादव
Answer: D
- भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून में पासिंग आउट परेड में राजस्थान के अलवर जिले के गौरव यादव को IMA का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ मिला है।
- गौरव यादव को पासिंग आउट परेड में योग्यता क्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक मिला।
Q5. राज्य में पहली बार प्लास्टिक बोतल क्रश मशीन कितने स्थानों पर लगाई जाएगी?
(a) 60
(b) 50
(C) 20
(d) 40
Answer: B
Q6. 7 से 9 दिसंबर, 2023 तक आर्मी डेजर्ट कोर द्वारा ‘कैमल सफारी अभियान’ का आयोजन कहां किया गया?
(a) जैसलमेर
(b) जोधपुर
(c) बीकानेर
(d) बाड़मेर
Answer: A
- कैमल सफारी अभियान हमारे सशस्त्र बलों की साहसिकता, सौहार्द और स्थायी विरासत की भावना का एक प्रमाण है।
Q7. केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत राजस्थान से कितने गंतव्यों को जीर्णोद्वार के लिए अधिसूचित किया है?
(a) 3
(b) 5
(C) 2
(d) 7
Answer: C
- स्वदेश दर्शन योजना भारत सरकार द्वारा वर्ष 2014-15 में शुरू की गई एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। इस योजना का उद्देश्य भारत में पर्यटन की क्षमता को बढ़ावा देना, विकसित करना और उसका दोहन करना है।
