Bhajan Lal Sharma Rajasthan New CM: भजनलाल शर्मा सांगानेर विधान सभा क्षेत्र से विधायक हैं, और बीजेपी के महामंत्री हैं। विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया हैं।
प्रमुख बिन्दु
- भजन लाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं।
- भजनलाल शर्मा मूल रूप से भरतपुर के रहने वाले हैं।
- भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त दी थी।
- मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजन लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया था।
NOTE: दीया कुमारी और प्रेमचंद्र बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। जबकि वासुदेव देवनानी विधानसभा के स्पीकर होंगे। दीया कुमारी विद्याधर नगर विधानसभा सीट से विधायक चुनी गईं। प्रेम चंद बैरवा दूदू विधानसभा सीट से विधायक हैं।
राजस्थान से संबंधित जानकारी
- राजस्थान राज्यपाल- कलराज मिश्र
- विधानसभा सीट- 200
- लोकसभा सीट- 25
- राज्यसभा सीट- 10
