बीकानेर जिले में चलेगा ‘एक विद्यार्थी-एक पौधा’ अभियान

बीकानेर जिले में चलेगा ‘एक विद्यार्थी-एक पौधा’ अभियान: विद्यार्थियों में वन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से बीकानेर जिले में ‘एक विद्यार्थी- एक पौधा’ अभियान चलाया जाएगा।

 बीकानेर जिला कलेक्टर  भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि इस अभियान के तहत स्कूलों में नो बैग डे (शनिवार) के दिन विद्यार्थियों को पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रोत्साहित किया जाएगा।

एक विद्यार्थी- एक पौधा’ अभियान में स्थानीय पर्यावरण के अनुरूप नीम, शीशम और सहजन फली के पौधे प्राथमिकता से लगवाए जाएं। चारागाह भूमि, सरकारी कार्यालयों, स्कूल परिसर अथवा घर में पौधे लगाने और उसकी सारी संभाल के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करें।

NOTE: राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अपने दूसरे बजट में सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को नो बैग डे घोषित किया था ताकि स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पढ़ाई का बोझ कुछ हद तक कम किया जा सके। साथ ही उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

Leave a Comment

x