WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Current Affairs MCQ 5 May 2023

Rajasthan Current Affairs MCQ 5 May 2023: (राजस्थान करंट अफेयर्स MCQ 5 मई 2023): आज के आर्टिकल में हम राजस्थान करंट अफेयर्स 5 मई 2023 से सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स व MCQ के बारे में जानेंगे। आज का हमारा यह आर्टिकल RAS, RPSC, RSMSSB, SI, Rajasthan Police, एवं अन्य परीक्षाओं की दृष्टि से अतिमहत्वपुर्ण है। Rajasthan Today Current Affairs MCQ I Rajasthan Current Affairs May 2023 I राजस्थान खेल करंट अफेयर्स 2023 I राजस्थान डेली करंट अफेयर्स Quiz May 2023

Rajasthan Current Affairs MCQ 5 May 2023

Q1. रक्षा मंत्रालय द्वारा राजस्थान की किस सैन्य छावनी परिषद को खत्म किया जाएगा?

(a) किशनगढ़, अजमेर

(b) माउंट आबू, सिरोही

(c) नसीराबाद, अजमेर

(d) पोकरण, जैसलमेर

Answer: C

रक्षा मंत्रालय ने देशभर में 62 सैन्य छावनी परिषदों को समाप्त करना शुरू कर दिया है। मंत्रालय का तर्क है रक्षा बजट का बड़ा हिस्सा छावनियों के क्षेत्रों के विकास पर खर्च हो रहा है। छावनियों के नागरिक क्षेत्रों के विस्तार के लिए सेना की जमीनों की जरूरत पड़ती है। इस फैसले से राजस्थान की नसीराबाद सैन्य छावनी परिषद खत्म होगी। इस प्रक्रिया के बाद छावनी परिषद सैन्य क्षेत्र मिलिट्री स्टेशन में तब्दील हो जाएगी। सिविल एरिया के लिए लिए पालिका का गठन होगा। एमओडी ने सबसे पहले हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित योल छावनी परिषद का अस्तित्व समाप्त करने का आदेश जारी किया है।

गौरतलब है कि विद्रोह रोकने के लिए अंग्रेजों ने 1818 में नसीराबाद सैन्य छावनी परिषद बनाई थी।

ये भी जरूर पढ़ें: राजस्थान में 1857 की क्रान्ति

Q2. हैप्पीनेस कंसल्टिंग के हैप्पीनेस सर्वे- 2022 में राजस्थान कौन-से स्थान पर है?

(a) 27वें

(b) 21वें

(c) 35वें

(d) 24वें

Answer: A

Q3. बोस्टन मैराथन 2023 में दौड़ने वाले राजस्थान के पहले और भारत के चौथे धावक कौन हैं?

(a) गोवर्धन मीणा

(b) महेश द्विवेदी

(c) तनिष्क गौड़

(d) सागरमल धायल

Answer: B

जयपुर के अंदर महेश द्विवेदी ने बोस्टन मैराथन 2023 में सबसे तेज दौड़ने वाले राजस्थान के पहले और देश के चौथे धावक का खिताब जीता ।
महेश द्विवेदी ने 42.195 किलोमीटर की यह मैराथन 2.53 घंटे में पूरी की।

महेश द्विवेदी ने बताया कि पूणे, दिल्ली, अहमदाबाद, लद्दाख, जयपुर आदि में 21 हाफ मैराथन, 13 फुल मैराथन और 20 से अधिक 10 किमी की मैराथन में कई मेडल जीत चुका हूं। बोस्टन मैराथन के लिए 2019 से ट्रेनिंग कर रहा हूं।

NOTE: मैराथन की कुल दूरी 42.195 किलोमीटर तय है।
           यह मैराथन पहली बार साल 1897 में आयोजित किया गया।

Q4. राजस्थान आवासन मंडल ने निर्माण श्रमिकों को कौशल प्रशिक्षण दिलवाने के लिए किसके साथ समझौता किया है?

(a) राजस्थान स्टेट इण्डस्ट्रियल डवलपमेन्ट एण्ड इन्वेस्टमेन्ट कॉर्पोरेशन लि .(RIICO)

(b) राजस्थान लघु उद्योग निगम लि. (RAJSICO)

(c) नेशनल रियल एस्टेट डवलपमेंट काउंसिल (NAREDCO)

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: C

राजस्थान के 20 हजार निर्माण श्रमिकों को ऑन साइट कौशल प्रशिक्षण मिलेगा। राजस्थान आवासन मंडल (हाउसिंग बोर्ड) की ओर से प्रदेश के निर्माण श्रमिकों को केंद्रीय एजेंसी नेशनल रियल एस्टेट डवलपमेंट काउंसिल (नरेडको) के सहयोग से यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। 2 वर्षों में 'निपुण' (नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर प्रमोशन ऑफ अपस्किलिंग ऑफ निर्माण वर्कर्स) कार्यक्रम के तहत निर्माण श्रमिकों को यह प्रशिक्षण मिलेगा।

Q5. देश की पहली डबल रेल सुरंग का निर्माण किन पहाड़ियों में किया जाएगा?

(a) अरावली की पहाड़ियाँ

(b) विंध्यन कगार की पहाड़ियाँ

(c) दक्कन का पठार

(d) रामगढ़ की पहाडियाँ

Answer: A

हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन (एचआरआईडीसी) अरावली की पहाड़ियों में अपनी तरह की एक 4.7 किमी डबल सुरंग का निर्माण करेगा। यह दुनिया की पहली ऐसी सुरंग होगी, जिसमें एक साथ दो-दो डबल डेकर मालवाहक ट्रेनें गुजर सकेंगी। 

इस सुंरग की ऊंचाई 25 मीटर होगी।

हरियाणा के सोहना और नूंह के बीच अरावली में मालवाहक गाड़ियों में एक खास सुरंग बनाने का काम चल रहा है। इस सुरंग से एक साथ दो दो डबल डेकर ट्रेनें गुजर सकेंगी। ये कॉरिडोर उत्तरप्रदेश के दादरी से मुंबई के जवाहर लाल नेहरू पोर्ट टर्मिनल तक बनाया जा रहा है।

Q6. हाल ही में मुख्यमंत्री ने भामाशाह स्व. दानाराम तर्ड की मूर्ति का अनावरण कहाँ किया है?

(a) कोलायत, बीकानेर

(b) जसरासर, बीकानेर

(c) कतरियासर, बीकानेर

(d) देशनोक, बीकानेर

Answer: B

ये भी जरूर पढ़ें: Rajasthan Current Affairs MCQ 4 May 2023

Leave a Comment