WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Current Affairs MCQ 4 April 2023

Rajasthan Current Affairs MCQ 4 April 2023: (राजस्थान करंट अफेयर्स MCQ 4 अप्रैल 2023): आज के आर्टिकल में हम राजस्थान करंट अफेयर्स 4 अप्रैल 2023 से सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स व MCQ के बारे में जानेंगे। आज का हमारा यह आर्टिकल RAS, RPSC, RSMSSB, SI, Rajasthan Police, एवं अन्य परीक्षाओं की दृष्टि से अतिमहत्वपुर्ण है। Rajasthan Today Current Affairs MCQ I Rajasthan Current Affairs April 2023 I राजस्थान खेल करंट अफेयर्स 2023 I राजस्थान डेली करंट अफेयर्स Quiz April 2023

Rajasthan Current Affairs MCQ 4 April 2023

Q1. हाल ही में राज्य के पहले फ्लोटिंग सोलर प्लांट का उद्घाटन कहाँ किया गया है?

(a) उदयपुर

(b) बीकानेर

(c) जयपुर

(d) कोटा

Answer: A

हाल ही में राज्य के पहले फ्लोटिंग सोलर प्लांट का उद्घाटन उदयपुर में किया गया है। प्रमुख सीमेंट उत्पादक कंपनी उदयपुर सीमेंट ने अपनी दरोली माइंस पर इसे बनाया है। इस माइंस ने तालाब का रूप ले लिया था, इसके करीब 7200 स्क्वायर मीटर में चार माह के दौरान यह प्लांट तैयार किया गया। 
इससे एक साल में लगभग 15 लाख यूनिट बिजली पैदा होगी। यह 500 मध्यम वर्ग के परिवारों की बिजली की जरूरत को पूरा करने के लिए काफी है।

ये भी जरूर पढ़ें: Rajasthan Current Affairs MCQ 2 April 2023

Q2. धाकड़ समाज के आराध्य ‘धरणीधर भगवान’ के मंदिर की स्थापना कहाँ की गई है?

(a) कोटड़ा, उदयपुर

(b) नाथद्वारा, राजसमंद

(c) समाई, बाँसवाड़ा

(d) मांडकला तालाब, टोंक

Answer: D

धाकड़ समाज के आराध्य ‘धरणीधर भगवान’ के मंदिर की स्थापना मांडकला तालाब, टोंक में की गई है।
मांडकलां में धरणीधर भगवान के नवनिर्मित मन्दिर का निर्माण पूरा हो चुका है। धाकड़ समाज द्वारा 11 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। मई माह में मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Q3. हाल ही में पहला अर्जुन अवार्ड खेल पुरस्कार जीतने वाले किस पूर्व क्रिकेटर का निधन हो गया है?

(a) वेद प्रताप वेदिक

(b) सलीम दुर्रानी

(c) हाजी जफर खान सिन्धी

(d) लोकेन्द्र सिंह कालवी

Answer: B

भारत के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक सलीम दुर्रानी का 2 April 2023 को कैंसर से निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे. गुजरात के जामनगर में उन्होंने आखिरी सांस ली। अफगानिस्तान में पैदा हुए दुर्रानी अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी कौशल के लिए जाने जाते थे
सलीम दुर्रानी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वह भारत के पहले क्रिकेटर थे, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह सम्मान 1961 में मिला था।

Q4. उदयपुर जिला प्रशासन द्वारा वंचित बालिकाओं एवं महिलाओं को सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग सिखाने के लिए कौन-सा अभियान शुरू किया गया है?

(a) सशक्त नारी सशक्त भारत

(b) अभिलाषा कार्यक्रम

(c) मिशन सितारे

(d) राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम

Answer: B

राजस्थान राज्य के उदयपुर जिले में जो बालिकाएं एवं महिलाएं अभावग्रस्त परिवार से संबद्ध है। साथ ही जो कंप्यूटर क्षेत्र में रूचि रखती है। उन बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए उदयपुर जिला प्रशासन द्वारा सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग का के बारे में ट्रेनिंग देने के लिए अभिलाषाअभियान चलाया जा रहा है। 
अभिलाषा कार्यक्रम के माध्यम से अभावग्रस्त परिवार की किशोरियों और महिलाओ को निःशुल्क 15 माह का आवासीय सॉफ्टवेयर कोडिंग प्रशिक्षण करवाया जायेगा। 

Q5. चौंप, जयपुर में बन रहे विश्व के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का नाम क्या रखा जाएगा?

(a) मिताली राज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

(b) मोहनलाल सुखाड़िया क्रिकेट स्टेडियम

(c) अनिल अग्रवाल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

(d) हीरालाल शास्त्री क्रिकेट स्टेडियम

Answer: C

जयपुर में बनने वाले दुनिया के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए लिए वेदांता ग्रुप ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को 300 करोड़ रुपए दिए हैं।
अब जयपुर में बनने वाले स्टेडियम का नाम अनिल अग्रवाल क्रिकेट स्टेडियम रखा जाएगा।

Q6. हाल ही में भारत और सिंगापुर के बीच जोधपुर में कौन-सा संयुक्त युद्धास संपन्न हुआ है?

(a) डेजर्ट नाइट

(b) ऑस्ट्रा हिन्द

(c) गरुड़

(d) बोल्ड कुरुक्षेत्र

Answer: D

6-13 मार्च, 2023 तक भारतीय सेना और सिंगापुर की सेना के बीच जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में द्विपक्षीय अभ्यास 'बोल्ड कुरुक्षेत्र'का 13वाँ संस्करण संपन्न हुआ।
युद्धाभ्यास की श्रृंखला में पहली बार दोनों देशों की सेनाओं ने एक कमांड पोस्ट अभ्यास में भाग लिया, जिसमें बटालियन और ब्रिगेड स्तर की योजना बनाने वाली इकाईयाँ और कंप्यूटर वॉरगेमिंग शामिल थे। भारतीय सेना द्वारा आयोजित इस अभ्यास में 42वीं बटालियन, सिंगापुर आर्म्ड रेजिमेंट और भारतीय सेना की एक आर्म्ड ब्रिगेड के सैनिक शामिल थे।

Leave a Comment