Rajasthan Day 2023 I राजस्थान दिवस 2023

Rajasthan Day 2023: प्रत्येक वर्ष राजस्थान में 30 मार्च को राज्य दिवस मनाया जाता है। 30 मार्च 2023 को राजस्थान का 74वां स्थापना दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय समारोह जयपुर में दोपहर 12 बजे राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आयोजित किया जाएगा। साथ ही सभी जिला मुख्यालयों एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर भी राजस्थान दिवस समारोह के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Rajasthan Day 2023 I राजस्थान दिवस 2023-https://myrpsc.in

30 मार्च 1949 को राज्‍स्‍थान का गठन किया गया। इसी दिन को राजस्‍थान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर इस बार राजस्थान दिवस समारोह लाभार्थी उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे।

राजस्थान दिवस 2023: इस दिन राजस्थान के लोगों की वीरता, दृढ़ इच्छाशक्ति तथा बलिदान को नमन किया जाता है। यहां की लोक कलाएं, समृद्ध संस्कृति, महल, व्यंजन आदि एक विशिष्ट पहचान रखते हैं। इस दिन कई उत्सव आयोजन होते हैं जिनमें राजस्थान की अनूठी संस्कृति का दर्शन होता है।

राजस्थान

राजस्थान क्षेत्रफल में भारत का सबसे बड़ा राज्य है। इसका क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है। जनसँख्या के हिसाब से यह देश का सातवाँ सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान में थार मरुस्थल स्थित है। इसकी सीमा पंजाब, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से लगती है। राजस्थान की साक्षरता दर 66.1% है, जबकि लिंग अनुपात 928 है।

राजस्थान का एकीकरण 7 चरणों में हुआ

  • आजादी के समय राजस्थान में 19 रियासते की 3 ठिकाने और 1 केंद्र शासित प्रदेश अजमेर-मेरवाड़ा था।
  • राजस्थान का एकीकरण 7 चरणों में पूरा हुआ। राजस्थान का एकीकरण 18 मार्च 1948 से शुरू होकर 1 नवंबर 1956 को पूरा हुआ।
  • 19 रियासतों व 3 ठिकानों को सात चरणों (मत्‍स्‍य संघ, राजस्‍थान संघ, संयुक्‍त राजस्‍थान, वृहत राजस्‍थान, संयुक्‍त वृहत राजस्‍थान, वर्तमान राजस्‍थान व राजस्‍थान पुनर्गठन) में मिलाकर 30 मार्च 1949 को राज्‍स्‍थान का गठन किया गया। इसी दिन को राजस्‍थान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • राजस्थान के एकीकरण में 8 वर्ष 7 माह 14 दिन का समय लगा।

राजस्थान का स्वाभिमानी इतिहास

राजस्थान का अस्तित्व प्रागैतिहासिक काल से ही मिलता है। समय-समय पर यहां चौहान, परमार, राठौड़, गहलोत वंशों का राज रहा है। मेवाड़, मारवाड़, जयपुर, बुंदी, कोटा, भरतपुर और अलवर बड़ी रियासतें थीं। मुगल और बाहरी आक्रांताओं के कई आक्रमणों ने धोरों के इतिहास को शौर्य गाथाओं से भर दिया। स्वाभिमान की जंग में पृथ्वी राज और महाराणा प्रताप से लेकर राणा सांगा, राणा कुंभा जैसे शूरवीर इस इतिहास को सहेजे रखा वहीं तराइन, रणथंभौर, चित्तौड़, खानवा से लेकर हल्दी घाटी जैसे कई ऐतिहासिक युद्ध भी इस धरा पर लड़े गए।

राजस्थान के प्रतीक चिन्ह

  • राज्य पुष्प – रोहिडा
  • राज्य वृक्ष – खेजड़ी
  • राज्य पक्षी – गोडावण
  • राज्य नृत्य – घूमर
  • राज्य खेल – बास्केटबॉल
  • राज्य पशु – चिंकारा तथा ऊंट

 राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है?

30 मार्च 1949 को राजस्थान का गठन किया गया। इसी दिन को राजस्‍थान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Leave a Comment

x