WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Current Affairs MCQ 3 March 2023

Rajasthan Current Affairs MCQ 3 March 2023: (राजस्थान करंट अफेयर्स MCQ 3 मार्च 2023): आज के आर्टिकल में हम राजस्थान करंट अफेयर्स 3 मार्च 2023 से सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स व MCQ के बारे में जानेंगे। आज का हमारा यह आर्टिकल RAS, RPSC, RSMSSB, SI, Rajasthan Police, एवं अन्य परीक्षाओं की दृष्टि से अतिमहत्वपुर्ण है। Rajasthan Today Current Affairs MCQ I Rajasthan Current Affairs March 2023 I राजस्थान खेल करंट अफेयर्स 2023 I राजस्थान डेली करंट अफेयर्स Quiz 2023

Rajasthan Current Affairs MCQ 3 March 2023

Q1. राजस्थान सरकार द्वारा किस क्षेत्र को 21वाँ वन्यजीव आरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है?

(a) बीड़ घास फुलिया खुर्द, भीलवाड़ा

(b) वाड़ाखेड़ा रिज़र्व, सिरोही

(c) बागदर्रा मगरमच्छ रिज़र्व, उदयपुर

(d) झालाना-आमागढ़, जयपुर

Answer: D

ये भी जरूर पढ़ें: राजस्थान के 20 कंज़र्वेशन रिज़र्व | संरक्षित क्षेत्र

Q2. श्रीगंगानगर जिले में किस ग्राम पंचायत को पहली ‘चिरंजीवी ग्राम पंचायत’ घोषित किया गया है?

(a) नरसाणा, जालोर

(b) भादवावाला, श्रीगंगानगर

(c) जवानपुरा, जयपुर

(d) मांडल, भीलवाड़ा

Answer: B

रायसिंहनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भादवावाला गंगानगर जिले की पहली चिरंजीवी ग्राम पंचायत घोषित हुई है।ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सोनू सहारण ने अपने स्तर पर ग्रामीणों को प्रोत्साहित करते हुए न केवल योजना से जोड़ा बल्कि कई परिवारों का भुगतान भी स्वयं किया।
ग्राम पंचायत भादवावाला की कुल जनसंख्या 2481 है और परिवारों की संख्या 675 है। इसमें से 282 परिवार एनएफएसए योजना में लाभान्वित हैं। 

NOTE: श्रीगंगानगर जिले की रायसिंहनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 30 पीएसए दूसरी चिरंजीवी ग्राम पंचायत घोषित हुई है। 

Q3. सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किस जिला प्रशासन द्वारा ‘सेव लाइफ अभियान चलाया जा रहा है?

(a) उदयपुर

(b) अलवर

(c) बूँदी

(d) बीकानेर

Answer: A

उदयपुर जिला प्रशासन, इकॉन ग्रुप, पुलिस और परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेव लाइफ‘ अभियान 1 मार्च 2023 से चलाया जाएगा। 
यह अभियान 1 मार्च से शुरू होगा और 31 मार्च तक चलेगा। 
इस अभियान का उद्देश्य जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाना है।

ये भी जरूर पढ़ें: Rajasthan Current Affairs MCQ 2 March 2023

Q4. वर्ष 2023 हेतु प्रतिष्ठित ‘उस्ताद गुलाब खाँ, अचीवमेंट अवॉर्ड’ किसे दिया जाएगा?

(a) ईला अरुण

(b) हंसराज हंस

(c) गफूर खाँ मांगणियार

(d) नाथूलाल सोलंकी

Answer: B

वर्ष 2023 हेतु प्रतिष्ठित ‘उस्ताद गुलाब खाँ, अचीवमेंट अवॉर्ड’ हंसराज हंस दिया जाएगा। उस्ताद गुलाब खां अचीवमेंट अवार्ड 9 मार्च को जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग में आयोजित किया जाएगा।

Q5. हाल ही में किस कंपनी द्वारा जयपुर में राज्य का पहला ‘व्हीकल स्क्रैपिंग सेंटर’ स्थापित किया गया है?

(a) हीरो मोटर्स

(b) हुंडई मोटर्स

(C) टाटा मोटर्स

(d) मारूति मोटर्स

Answer: C

जयपुर जिले की अजमेर रोड पर राजस्थान का पहला वाहन स्क्रेपिंग सेंटर खोला गया। 28 फरवरी 2023 को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वाहन स्क्रेपिंग सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस सेंटर को टाटा मोटर्स तकनीकी सहायता देगी और संचालन गंगानगर वाहन उद्योग द्वारा किया जाएगा ।

Q6. हाल ही में किसे जयपुर स्थित ‘सप्त शक्ति कमान’ का जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ बनाया गया है?

(a) उमेश मिश्रा

(b) बी.एस. राजू

(c) पुनीत रस्तोगी

(d) कृतिका कुलहरि

Answer: B

लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने सप्त शक्ति कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर जनरल ऑफिसर ने जयपुर मिलिट्री स्टेशन स्थित प्रेरणा स्थल पर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सैन्य सेवा में शानदार योगदान के लिए राजू को परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल और जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, साउथ वेस्टर्न कमांड कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित किया गया है।

Q7. ’रक्तदान अमृत महोत्सव’ में राजस्थान का देश में कौन-सा स्थान है?

(a) तीसरा

(b) चौथा

(c) दूसरा

(d) पहला

Answer: C

रक्तदान अमृत महोत्सव के दौरान प्रदेश में 698 शिविर में 32 हजार 518 यूनिट रक्त एकत्र कर राज्य देश में टॉप-5 में शामिल हो गया। पहले नंबर पर मध्यप्रदेश, दूसरे पर राजस्थान, तीसरे पर महाराष्ट्र, चौथे पर गुजरात और 5वें नंबर पर कर्नाटक रहा है।

Leave a Comment