अलवर के दो बहादुर सैनिकों को शौर्य चक्र से सम्मानित करने की घोषणा

अलवर के दो बहादुर सैनिकों को शौर्य चक्र से सम्मानित करने की घोषणा: अलवर जिले के 2 बहादुर सैनिकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शौर्य चक्र से सम्मानित करेंगी। यह सम्मान देने की घोषणा 26 जनवरी को की गई है। सम्मानित होने वाले सैनिकों में फ्लाइट लेफ्टिनेंट तेजपाल (30) और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) में असिस्टेंट कमांडेंट सत्येंद्र यादव शामिल हैं।

फ्लाइट लेफ्टिनेंट तेजपाल यादव

  • फ्लाइट लेफ्टिनेंट तेजपाल यादव अलवर जिले के बहरोड़ के गांव रैवाणा के रहने वाले हैं।
  • लेफ्टिनेंट तेजपाल यादव ने झारखंड के देवघर में त्रिकूट हिल्स रोपवे हादसे में 35 लोगों की जान बचाई थी। इसलिए इन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा।
  • तेजपाल यादव भारतीय वायु सेना की स्पेशल पॉज गरुड़ टीम का हिस्सा है।

असिस्टेंट कमांडेंट सत्येंद्र यादव

  • असिस्टेंट कमांडेंट सत्येंद्र यादव अलवर जिले के मुंडावर उपखंड के गांव भिखावास के रहने वाले हैं।
  • CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट सत्येंद्र यादव ने मलूरा के एक घर में घुसकर दो आतंकियों को मार गिराया और गोली लगने के बाद भी परिवार का रेस्क्यू किया। इसीलिए इन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Comment

x