WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जयपुर में 19 नवंबर से आयोजित होगा विश्व सूफी संगीत समारोह ‘जहां-ए-खुसरो’

जयपुर में 19 नवंबर से आयोजित होगा विश्व सूफी संगीत समारोह ‘जहां-ए-खुसरो’: राजस्थान पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि विभाग द्वारा प्रदेश की संस्कृति और कला को बढ़ावा देने के लिये दो दिवसीय वार्षिक विश्व सूफी संगीत समारोह ‘जहाँ-ए-खुसरो’का आयोजन जयपुर के अल्बर्ट हॉल में 19 और 20 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

सचिव गायत्री राठौड़ ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस समारोह में सूफी संगीत की मधुर ध्वनियाँ गूंजेगी। साथ ही राजस्थान की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। ‘जहाँ-ए-खुसरो’एकता के रंग का प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि जयपुर को एक कल्चरल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस तरह के आयोजनों और प्रस्तुतियों से राजस्थान की कला और कलाकारों को बढ़ावा मिलता है। इस समारोह में राजस्थान की दंतकथा ‘मूमल’को एक स्टेज शो के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के दूसरे दिन 20 नवंबर को मुजफ्फर अली द्वारा निर्देशित ‘मूमल-रूह-ए-रेगिस्तान’ नामक बेले नृत्य शिवानी वर्मा और ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। समारोह का समापन नूरान सिस्टर्स द्वारा श्सदा-ए-सूफीश् प्रस्तुति से होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और चित्रकार मुजफ्फर अली और डिजाइनर मीरा अली द्वारा डिजाइन किये गए ‘जहाँ-ए-खुसरो’समारोह में जावेद अली, नूरां सिस्टर्स, जसलीन कौर, नियाजी जैसे प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देंगे।

Leave a Comment