WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रो. पृथ्वी सिंह कांधल लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

प्रो. पृथ्वी सिंह कांधल लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित-https://myrpsc.in

सड़क निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं, के लिए प्रोफेसर पृथ्वी सिंह कांधल को वर्ष 2025 का ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ प्रदान किया गया है।

यह सम्मान उन्हें भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित आइआरसी के 84वें वार्षिक सत्र के उद्घाटन समारोह में दिया गया।

प्रोफेसर कांधल वर्तमान में यूएसए के ऑबर्न विश्वविद्यालय स्थित नेशनल सेंटर फॉर एस्टफॉल्ट टेक्नोलॉजी में एसोसिएट डायरेक्टर एमेरिटस हैं। उन्होंने 120 से अधिक तकनीकी शोध पत्र प्रकाशित किए और भारत में एस्टफॉल्ट रोड निर्माण, पर पहली टेक्स्टबुक ‘बिटुमिनस रोड कंस्ट्रक्शन इन इंडिया’ लिखी।

उन्होंने भारत में पेनिट्रेशन ग्रेडिंग के स्थान पर बिटुमिन की विस्कोसिटी ग्रेडिंग प्रणाली लागू कर सड़क निर्माण की गुणवत्ता को नया आयाम दिया।

प्रो. कांधल मूल रूप से राजस्थान के चुरु जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में जयपुर में निवास करते हैं। वे विश्व के सर्वश्रेष्ठ डामर सड़क विशेषज्ञों में गिने जाते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!