राजस्थान वुशू टीम ने रनरअप ट्रॉफी का खिताब जीता

राजस्थान वुशू टीम ने रनरअप ट्रॉफी का खिताब जीता: रांची, झारखंड के स्थानीय खेल गांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ साहदेव इंडोर स्टेडियम में खेलो इंडिया सीनियर नेशनल वीमेंस वुशू लीग का आयोजन 22 फरवरी से 27 फरवरी तक किया गया।

फेडरेशन कप वुशू प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों के तक़रीबन 800 खिलाड़ी और अधिकारियों ने भाग लिया।

भारतीय खेल प्राधिकरण व भारतीय वुशू संघ के तत्वाधान में रांची, झारखंड में आयोजित हुई खेलो इंडिया नेशनल  वुशू वीमेन लीग में राजस्थान में 1 स्वर्ण, 1 रजत व 4 कांस्य सहित 6 पदक जीते हैं।

हीरानंद कटारिया, अध्यक्ष राजस्थान वुशू संघ ने बताया कि राजस्थान वुशू टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए तालु वर्ग में 1 स्वर्ण, 1 रजत व 2 कांस्य सहित कुल 4 पदक जीत रनरअप ट्रॉफी तथा ओवरऑल टीम चैंपियनशिप में 12 अंकों के साथ रनरअप ट्रॉफी का खिताब जीता है।

Leave a Comment