सेफ गेम्स फुटबॉल: राजस्थान की मुन्नी भांबू का भारतीय टीम में चयन

सेफ गेम्स फुटबॉल: राजस्थान की मुन्नी भांबू का भारतीय टीम में चयन- बीकानेर की मुन्नी भांबू (गोलकीपर) का चयन भारतीय वर्ष 16 सैफ गेम्स भारतीय महिला फुटबॉल टीम में हुआ है।

राजस्थान फुटबाल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि, राजस्थान में लंबे समय के अंतराल के बाद राजस्थान को कोई राष्ट्रीय स्तर खिलाड़ी मिली है। उन्होंने इसका श्रेय मुन्नी की परिजन, कोच विक्रम सिंह राजवीर को दिया।

मुन्नी भांबू वर्तमान में अर्जुन अवॉर्डी मगन सिंह राजवी फुटबॉल एकेडमी दिंगसरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। मगन सिंह राजवी ने बताया कि इस वर्ष अकादमी की 20 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर व राज्य स्तर पर नाम रोशन किया है।

मगन सिंह राजवी (अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ता)

मगन सिंह राजवी एक पूर्व भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी हैं। बीकानेर दिंगसरी के गांव के रहने वाले हैं। वह 1970 के एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय फुटबॉल टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 1973 और 1974 में भारतीय टीम की कप्तानी भी की।

Leave a Comment