राजस्थान के प्रमुख सफेद सीमेंट कारखाने

राजस्थान के प्रमुख सफेद सीमेंट कारखाने: सफेद सीमेंट एक प्रकार का सीमेंट है जिसे कैल्शियम सल्फेट और पानी से बनाया जाता है। इसका अन्य प्रकार के सीमेंट की तुलना में सफेद रंग होता है और इसका उपयोग अक्सर सफेद दीवारों, फर्श और छत बनाने के लिए किया जाता है।

राजस्थान के प्रमुख सफेद सीमेंट कारखाने

1. जे.के. व्हाइट सीमेंट वर्क्स (गोटन)– राजस्थान का प्रथम सफेद सीमेंट का कारखाना सन् 1984 में नागौर के गोटन में जे.के. बिरला व्हाइट सीमेंट कंपनी के द्वारा लगाया गया था।

2. अल्ट्राटेक सीमेंट (बिरला व्हाइट सीमेंट डिविजन)– इसकी स्थापना जोधपुर जिले के खारिया खंगार में सन् 1988 में जे.के. बिरला व्हाइट सीमेंट कंपनी के द्वारा की गई थी। यह राजस्थान में सफेद सीमेंट का दूसरा व सबसे बड़ा कारखाना है।

3. जेके व्हाइट सीमेंट (मांगरोल)– राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के मांगरौल में स्थित यह सफेद सीमेंट का तीसरा कारखाना है।

FAQs

Q. राजस्थान में किस स्थान पर सफेद सीमेंट का कारखाना स्थित नहीं है?

[A] गोटन नागौर

[B] पिंडवाड़ा सिरोही

[C] मंगरोल चित्तौड़गढ़

[D] खारिया खंगार जोधपुर

Answer: B

Q. राजस्थान में सफेद सीमेंट का सबसे बड़ा कारखाना कहाँ पर स्थित है?

Ans: राजस्थान का सबसे बड़ा सफेद सीमेंट का कारखाना जोधपुर जिले के खारिया खंगार में स्थित है। जिसकी स्थापना वर्ष 1988 में जे.के. बिरला व्हाइट सीमेंट कंपनी के द्वारा की गई थी।

Leave a Comment