राजस्थान में कुल भू-जल ब्लॉक कितने हैं?

[A] 219

[B] 250

[C] 302

[D] 272

Answer: C

केंद्रीय भू-जल रिपोर्ट 2022 के अनुसार राजस्थान में कुल भू-जल ब्लॉक 302 हैं।

Explanation:

भू-जल संसाधन मूल्यांकन रिपोर्ट भारत सरकार के अनुसार भू-जल ब्लॉकों को 4 श्रेणियां में रखा गया है।

 सुरक्षित श्रेणी में 70 प्रतिशत से कम भू-जल दोहन वाले ब्लॉक, 70 से 90 प्रतिशत के मध्य दोहन वाले ब्लॉक अर्द्ध संवेदनशील (सेमी क्रिटिकल) श्रेणी, 90 से 100 प्रतिशत तक भूजल दोहन वाले ब्लॉक संवेदनशील (क्रिटिकल) श्रेणी, में तथा अति दोहित श्रेणी में भू-जल दोहन पुनर्भरण से अधिक वाले ब्लॉको को रखा गया है।

राजस्थान में भू-जल दोहन की स्थिति

  • राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है, लेकिन कुल धरातलीय जल संसाधनों में उसका हिस्सा केवल लगभग 1 प्रतिशत है।
  • राज्य में भू-जल दोहन की स्थिति चिंताजनक है।
  • केंद्रीय भू-जल रिपोर्ट 2022 के अनुसार राजस्थान के 302 ब्लॉकों (295 ब्लॉक एवं सात शहरी क्षेत्रों) में से 219 ब्लॉक को अतिदोहित श्रेणी, 22 संवेदनशील, 20 अर्द्धसंवेदनशील, 38 सुरक्षित में वर्गीकृत किया गया है। शेष 3 ब्लॉक में भू-जल लवणीय होने के कारण रिपोर्ट में इनका भू-जल आकलन नहीं किया गया है।
  • जयपुर में 16 ब्लॉक अतिदोहित हैं। (राज्य में सबसे अधिक)

NOTE: प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Leave a Comment