राजस्थान की सीमा | Borders of Rajasthan

राजस्थान की सीमा | Borders of Rajasthan: आज के आर्टिकल में हम राजस्थान की सीमा (Borders of Rajasthan) के बारे में जानेंगे। आज का हमारा यह आर्टिकल परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही उपयोगी होने वाला है। राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतर्राजीय सीमा से सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ दी गई है। राजस्थान की लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में राजस्थान की सीमा पर आधारित प्रश्न पूछे जाते है।

राजस्थान भारत के उत्तर – पश्चिम में स्थित होने के कारण यह केवल स्थलीय सीमा ही बनाता है। तटीय सीमा नहीं बनाता है।

राजस्थान की स्थलीय सीमा                         

राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई 5920 किमी. है। इसमें से 1070 किमी. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है। जो भारत को पाकिस्तान से अलग करती है। और 4850 किमी. अन्तर्राज्यीय सीमा है जो भारत के पांच राज्यों– पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात के साथ लगती है।

राजस्थान की अन्तर्राज्यीय सीमा

राजस्थान की अन्तर्राज्यीय सीमा भारत के पांच राज्यों के साथ लगती है। यह उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में हरियाणा, पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश एवं दक्षिण में गुजरात के साथ लगती है।

1. पंजाब (89 कि.मी)

राजस्थान के 2 जिलों की सीमा पंजाब के 2 जिलों से लगती है।

राजस्थान (जिले)पंजाब (जिले)  
गंगानगर (सर्वाधिक सीमा)फाजिल्का (न्यूनतम सीमा)
हनुमानगढ़ (न्यूनतम सीमा)मुक्तसर (सर्वाधिक सीमा)

पंजाब सीमा के नजदीक जिला मुख्यालय श्री गंगानगर तथा दुर जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ हैं। पंजाब सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला श्री गंगानगर व छोटा जिला हनुमानगढ़ है।

2. हरियाणा (1262 कि.मी.)

राजस्थान के 8 जिलों की सीमा हरियाणा के 7 जिलों से लगती है।

                              राजस्थान (जिले)हरियाणा (जिले)
हनुमानगढ़हिसार
चूरूसिरसा
झुंझुनूफतेहबाद
नीम का थाना, कोटपूतली-बहरोडरेवाड़ी
खेरथल-तिजाराभिवानी
अलवरमहेन्द्रगढ़
डीगमेवात

हनुमानगढ़ हरियाणा के साथ सर्वाधिक सीमा बनाता है। तथा सीमा के नजदीक जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ हैं। हरियाणा सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला चुरू है। हरियाणा का मेवात (नुह) नवनिर्मित जिला है। जो राजस्थान के डीग जिले को छुता है।

3. उत्तर प्रदेश (877 कि.मी.)

राजस्थान के 3 जिलों की सीमा उत्तर प्रदेश के 2 जिलों से लगती है।

राजस्थान (जिले)उत्तर प्रदेश (जिले)
डीग, भरतपुरमथुरा
धौलपुरआगरा

4. मध्य प्रदेश (1600 कि.मी.)

राजस्थान के 10 जिलों की सीमा मध्यप्रदेश के 10 जिलों की सीमा से लगती है।

राजस्थान (जिले)मध्यप्रदेश (जिले)
धौलपुरमुरैना
करौलीश्यौपुर
सवाई-माधोपुरशिवपुरी
कोटा गुना
बारां अगरमालवा
झालावाड़राजगढ़
भीलवाड़ानिमच
चित्तौड़गढ़मंदसौर
प्रतापगढ़रतलाम
बांसवाड़ाझाबुआ

झालावाड़ मध्यप्रदेश के साथ सर्वाधिक सीमा व भीलवाड़ा न्यूनतम सीमा बनाता है। सीमा के नजदीक मुख्यालय धौलपुर व दुर जिला मुख्यालय भीलवाड़ा है।

NOTE: कोटा व चितौडगढ़ दो बार मध्य प्रदेश के साथ सीमा बनाते है।

5. गुजरात (1022 कि.मी.)

राजस्थान के 6 जिलों की सीमा मध्यप्रदेश के 6 जिलों की सीमा से लगती है।

राजस्थान (जिले)गुजरात (जिले)
बाड़मेरकच्छ
सांचौरबनासकांठा
सिरोहीसाबरकांठा
उदयपुरअरावली
डूंगरपुरमाहीसागर
बांसवाड़ादाहोद

महत्वपूर्ण तथ्य 

☛ राजस्थान से सबसे लंबी अन्तर्राज्यीय सीमा मध्य प्रदेश(1600 किमी.) बनाता है।

☛ राजस्थान से सबसे छोटी अन्तर्राज्यीय सीमा पंजाब (89 किमी.) बनाता है।

☛ सर्वाधिक अन्तर्राज्यीय सीमा झालावाड जिला (520 किमी.) मध्य प्रदेश के साथ बनाता है।

जयपुर ग्रामीण जिले की सीमा सर्वाधिक 10 जिलों से लगती है।

☛ राजस्थान के 2 जिले ऐसे हैं, जो अन्तर्राज्जीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाते हैं- गंगानगर (पाकिस्तान + पंजाब), बाड़मेर (पाकिस्तान+ गुजरात)

☛ राजस्थान के 4 जिले ऐसे है, जो दो – दो राज्यों से सीमा बनाते है-

  1. हनुमानगढ़:- पंजाब + हरियाणा
  2. डीग:- हरियाणा + उतरप्रदेश
  3. धौलपुर:- उतरप्रदेश + मध्यप्रदेश
  4. बांसवाड़ा:- मध्यप्रेदश + गुजरात


अन्तराष्ट्रीय सीमा

राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई 5920 किमी. है। इसमें से 1070 किमी. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है, जो पाकिस्तान के साथ लगती है। इस अन्तर्राष्ट्रीय सीमा को रेडक्लिफ रेखा के नाम से जाना जाता है।

रेडक्लिफ रेखा

रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान के मध्य सीमा विभाजक रेखा है। इसके संस्थापक सर सिरिल एम रेडक्लिफ (सीमा आयोग के अध्यक्ष) को माना जाता है। इसकी स्थापना 17 अगस्त, 1947 को की गयी। रेडक्लिफ रेखा भारत के साथ कुल 3310 कि.मी. की सीमा बनाती है।

रेडक्लिफ रेखा एक कृत्रिम रेखा है।

NOTE- रेडक्लिफ रेखा (REDCLIF LINE) विश्व की एकमात्र रेखा है जिसका निर्धारण कलम से किया गया है, जबकि अन्य सीमा रेखाओं का निर्धारण पर्वत श्रखंला, नदी, महासागर,  झील,खाड़ी आदि से हुआ है।

रेडक्लिफ रेखा पर भारत के चार राज्य (जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान व गुजरात) स्थित है।

  • जम्मू-कश्मीर (1216 कि.मी.)
  • पंजाब (547 कि.मी.)
  • राजस्थान (1070 कि.मी.)
  • गुजरात (512 कि.मी.)

राजस्थान रेडक्लिफ रेखा के साथ सर्वाधिक सीमा (1070 कि.मी.) तथा गुजरात सबसे कम सीमा (512 कि.मी.) सीमा बनाता है।

रेडक्लिफ रेखा के सर्वाधिक नजदीक राजधानी मुख्यालय श्री नगर तथा सर्वाधिक दुर राजधानी मुख्यालय जयपुर है।

रेडक्लिफ रेखा पर क्षेत्र में बड़ा राज्य राजस्थान तथा क्षेत्र में सबसे छोटा राज्य पंजाब है।

रेडक्लिफ रेखा राजस्थान के संदर्भ में

रेडक्लिफ रेखा के साथ राजस्थान की कुल सीमा 1070 कि.मी. है। रेडक्लिफ रेखा पर राजस्थान के 5 जिले स्थित है।

  • गंगानगर
  • अनुपगढ़
  • बीकानेर
  • जैसलमेर- 464 कि.मी.
  • बाड़मेर- 228 कि.मी.

रेडक्लिफ रेखा का विस्तार राजस्थान में उत्तर में गंगानगर के हिंदुमल कोट से लेकर दक्षिण में बाड़मेर के बाखासर गाँव तक है।

रेडक्लिफ रेखा से सर्वाधिक दुर जिला मुख्यालय- बीकानेर

रेडक्लिफ रेखा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला- जैसलमेर

पाकिस्तान के रेडक्लिफ रेखा पर 9 जिले- पंजाब प्रान्त का बहावलपुर, बहावलनगर व रहीमयार खान तथा सिंध प्रान्त के घोटकी, सुक्कुर, खेरपुर, संघर, उमरकोट व थारपाकर राजस्थान से सीमा बनाते हैं।

  • राजस्थान के साथ सर्वाधिक सीमा बहावलपुर की लगती है।
  • राजस्थान के साथ न्युनतम सीमा खैरपुर की लगती है।

NOTE: फलौदी जिले की सीमा को आधिकारिक वेबसाइट पर मानचित्र में अभी पाकिस्तान के साथ नहीं दिखाया गया। इसलिए फलौदी को अन्तर्वर्ती जिलों में ही माना गया है।

Leave a Comment