राष्ट्रपति के निर्वाचन में राजस्थान विधानसभा के प्रत्येक सदस्य का मत-मूल्य कितना है?

[A] 149

[B] 129

[C] 126

[D] 132

Answer: B

राष्ट्रपति के निर्वाचन में राजस्थान विधानसभा के प्रत्येक सदस्य का मत-मूल्य 129 है।

  • राष्ट्रपति चुनाव में विधायकों की वोट वैल्यू वर्ष 1971 की जनगणना के आधार पर तय की गई है।
  • प्रदेश की कुल जनसंख्या में विधायकों की संख्या गुणा 1000 का भाग दिया जाता है। इसके बाद जो संख्या प्राप्त होती है। वही एक विधायक की वोट वैल्यू होती है।
  • वर्ष 1971 में राजस्थान की जनसंख्या 2,57,65,806 थी। इसमें विधायकों की कुल संख्या 200 से भाग देने पर संख्या 1,28,829.03 संख्या प्राप्त होती है। इसमें फिर से 1000 से भाग देने पर संख्या 128.82 आती है। इस तरह राजस्थान के विधायक के वोट की वैल्यू 129 तय हुई।

NOTE: यूपी के विधायकों की वोट वैल्यू सर्वाधिक 208 है, जबकि सिक्किम की सबसे कम 7 है।

Leave a Comment