Rajasthan Tiger Reserve MCQ in Hindi

Rajasthan Tiger Reserve MCQ in Hindi-https://myrpsc.in

Rajasthan Tiger Reserve MCQ in Hindi

Rajasthan Tiger Reserve MCQ in Hindi: आज के आर्टिकल में हम राजस्थान टाइगर रिजर्व से सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण MCQ के बारे में जानेंगे। राजस्थान टाइगर रिजर्व से सम्बंधित प्रश्न राजस्थान की सभी परीक्षाओ में पूछे जाते है।

Rajasthan Tiger Reserve MCQ in Hindi

Q1. वर्तमान में राजस्थान में कुल कितने टाइगर रिजर्व हैं?

वर्तमान में राजस्थान में कुल 5 टाइगर रिजर्व हैं। रणथंभौर टाइगर रिजर्व, सरिस्का टाइगर रिजर्व, मुकुंदरा हिल टाइगर रिजर्व, रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व और धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व

Q2. राजस्थान का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व कौन-सा है?

राजस्थान का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व, रणथंभौर टाइगर रिजर्व हैं। इसका क्षेत्रफल 1530.23 वर्ग कि.मी है।

Q3. राजस्थान का सबसे छोटा टाइगर रिजर्व कौन-सा है?

धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व

Q4.राजस्थान का पहला टाइगर रिजर्व कौन-सा है?

रणथंभौर टाइगर रिजर्व

Q5. राजस्थान का सबसे नवीनतम टाइगर रिजर्व कौन-सा है?

धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व

Q6. रणथंभौर टाइगर रिजर्व कितने जिलों में फैला हुआ है?

रणथंभौर टाइगर रिजर्व 4 (सवाई माधोपुर, करौली, बूंदी, टोंक) जिलों में फैला हुआ है।

Q7. राजस्थान का चौथा टाइगर रिजर्व कौन-सा है?

राजस्थान का चौथा टाइगर रिजर्व, रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व है। यह देश का 52वाँ टाइगर रिजर्व है।

राजस्थान टाइगर रिजर्व लिस्ट

क्र. सं.टाइगर रिजर्ववर्षजिलेक्षेत्रफल (वर्ग किमी.)
1.रणथंभौर टाइगर रिजर्व1973सवाई माधोपुर, करौली, बूंदी, टोंक  1530.23
2.सरिस्का टाइगर रिजर्व1978अलवर, जयपुर ग्रामीण, कोटपूतली-बहरोड़  1213.34
3.मुकुंदरा हिल टाइगर रिजर्व9 अप्रैल, 2013कोटा, बूंदी, झालावाड़, चित्तौड़गढ़  1135.78
4.रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व16 मई, 2022कोटा, बूंदी1496.49
5.धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व6 अक्टूबर, 2023धौलपुर, करौली599.64

Leave a Comment