राजस्थान पशु परिचर Exam सिलेबस 2024 PDF Download I Rajasthan Animal Attendant Exam Syllabus 2024 PDF डाउनलोड

राजस्थान पशु परिचर Exam सिलेबस 2023 PDF Download I Rajasthan Animal Attendant Exam Syllabus 2023 PDF डाउनलोड-https://myrpsc.in

राजस्थान पशु परिचर Exam सिलेबस 2024 PDF Download I Rajasthan Animal Attendant Exam Syllabus 2024 PDF डाउनलोड: राजस्थान पशु परिचर Exam सिलेबस 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर 6 अक्टूबर 2023 को जारी कर दिया गया है। राजस्थान पशु परिचर Exam 2024 का आयोजन 5934 पदों पर किया जा रहा है। भर्ती में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 5281 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 653 पद हैं।

RSMSSB द्वारा राजस्थान पशु परिचर Exam सिलेबस 2024 और एग्जाम पैटर्न भी जारी कर दिया है। अभ्यर्थी राजस्थान पशु परिचर सिलेबस 2024 के आधार पर अपनी तैयारी अच्छे से कर सकते हैं। राजस्थान पशु परिचर 2024 एग्जाम 21 से 24 सितंबर, 2024 तक आयोजित की जाएगी।

Rajasthan Animal Attendant Exam Pattern 2024

राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024 के लिए एग्जाम पैटर्न निम्नानुसार रखा गया है। इसमें प्रथम भाग “अ” का भारांक 70% और दूसरे भाग “ब” का भारांक 30% रखा गया है।

परीक्षा की अवधि: 3 घंटे

प्रश्न पत्र का भागप्रश्नों की संख्याकुल अंक
भाग- (अ)105105
भाग- (ब)4545
कुल अंक150150
  • परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय यानी वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे।
  • परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
  • यह परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 भाग नेगेटिव मार्किंग रखी गई है।
  • परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य होगा।
  • परीक्षा का मानक स्तर 10वीं कक्षा का होगा।

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2024 in Hindi

राजस्थान पशु परिचर का सिलेबस दो खंडो (भाग A और भाग B) में विभाजित किया गया है भाग A में 105 प्रश्न पूछे जाएंगे तथा भाग B में 45 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसी प्रकार भाग-A 105 नंबर का तथा भाग-B 45 नंबर का होगा। इस प्रकार यह है एग्जाम टोटल 150 Number का होगा। Rajasthan Animal Attendant Topic Wise Syllabus 2024 की संपूर्ण जानकारी नीचे उपलब्ध है।

भाग- (अ) भारांक: 70 प्रतिशत

प्रश्नों की संख्या: 105, पूर्णांक: 105

राजस्थान राज्य के विशिष्ट संदर्भ के साथ माध्यमिक स्तर के सामान्य ज्ञान जिसमे दैनिक विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन, भूगोल, इतिहास, संस्कृति, कला, समसामयिक विषय आदि समाविष्ट हो, पर वस्तुपूरक प्रकार के प्रश्न।

भाग- (ब) भारांक: 30 प्रतिशत

प्रश्नों की संख्या: 45, पूर्णांक: 45

पशुपालन से संबंधित निम्न बिन्दुओं का सामान्य ज्ञान जिसमे प्रदेश में पशुओं की प्रमुख देशी नस्लें, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण, संकर प्रजनन, दुग्ध दोहन दुग्ध स्रवण काल, स्वच्छ दूध उत्पादन, पशु एवं कुक्कुट प्रबंधन, जैविक अपशिष्टों का निस्तारण, संतुलित पशु आहार, चारा फसलें, चारा / चारागाह विकास, स्वस्थ एवं बीमार पशुओं की पहचान, पशुओं में अंतः एवं बाह्य परजीवी रोग, पशुओं में टीकाकरण, पशुधन प्रसार, भेड़ बकरियों का स्वास्थ्य कलेण्डर, ऊन, मांस, दूध व अंडों का देश व राज्य में उत्पादन व स्थान, प्रति व्यक्ति दूध / मांस / अंडों की उपलब्धता, प्रति पशु दूध की उत्पादकता, ऊन कतरन, भार ढोने वाले पशु, वर्मी कम्पोस्ट खाद, पशुओं के चमडे एवं हड्डियों का उपयोग, पशुओं की उम्र ज्ञात करना, पॉलीथीन से पशुओं / पर्यावरण को हानि, पशु बीमा, पशु क्रय के समय रखी जाने वाली सावधानियाँ, पशु मेलें, पशुगणना, गौशाला प्रबंधन, साफ सफाई का महत्व, गोबर मूत्र का उचित निष्पादन, पशुधन उत्पादों का विपणन, डेयरी विकास गतिविधियों तथा पशुपालन विभाग की प्रमुख योजनायें आदि का समावेश हो, पर वस्तुपूरक प्रकार के प्रश्न।

How to Download Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2024

  1. राजस्थान पशु परिचर Exam सिलेबस 2024 PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  2. उसके बाद होम पेज पर कैंडिडेट कॉर्नर में सिलेबस के लिंक पर क्लिक करना है।
  3. उसके बाद Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2024 के लिंक पर क्लिक करना है।
  4. इससे राजस्थान पशु परिचर सिलेबस 2024 PDF आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. अब सिलेबस चेक कर लेना है और इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2024 Important Links

Syllabus Release Date06 October 2023
Animal Attendant Syllabus 2023 PDFClick Here
Official WebsiteRSMSSB

Leave a Comment