हॉकी वाली सरपंच (नीरू यादव) का जीवन परिचय I Neeru Yadav Biography in Hindi

हॉकी वाली सरपंच (नीरू यादव) का जीवन परिचय I Neeru Yadav Biography in Hindi-https://myrpsc.in

नीरू यादव (हॉकी वाली सरपंच) का जीवन परिचय

हॉकी वाली सरपंच (नीरू यादव) का जीवन परिचय I Neeru Yadav Biography in Hindi:  नीरू यादव को हॉकी वाली सरपंच के नाम से भी जाना जाता है। नीरू यादव नारी शक्ति की एक जीती जागती मिसाल हैं। नीरू यादव का खेल और बच्चों के प्रति काफी समर्पण रहा। नीरू यादव झुंझुनू जिले की तहसील बुहाना के ग्राम पंचायत लाम्बी अहिर की सरपंच हैं।

नीरू यादव का जीवन परिचय

नीरू यादव का जन्म 7 मई 1990 को भारत के हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की नारनौल तहसील के छपरा सलीमपुर गांव में हुआ था। नीरू यादव के माता-पिता शिक्षक हैं। नीरू यादव की एक बहन है जिसका नाम अन्नू यादव और एक भाई है जिसका नाम नितेश यादव है जो सीबीआई में काम करते हैं।

नीरू यादव की शिक्षा

  • नीरू यादव खुद बीएससी, एमएससी, एमएड और पीएचडी धारक हैं। 2014 में, उन्होंने सी.एल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, नारनौल से बैचलर ऑफ एजुकेशन डिग्री (बी.एड) की पढ़ाई शुरू की।
  • नीरू को सरकारी स्कूल भवन और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास में उनके सहयोग के लिए राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा सम्मानित भी किया गया है।

नीरू यादव की शादी

नीरू यादव की शादी 2013 में राजस्थान के झुंझुनू जिले की बुहानु तहसील के लांबी अहीर में अशोक यादव से हुई। उनका एक बेटा दिवित और एक बेटी अदिति है। 2020 में नीरू यादव गांव की सरपंच बनी थीं। नीरू यादव झुंझुनू जिले की तहसील बुहाना के ग्राम पंचायत लाम्बी अहिर की सरपंच हैं।

उद्देश्य गांव की लड़कियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना

नीरू यादव का खेल और बच्चों के प्रति काफी समर्पण रहा। नीरू ने बताया कि उनका उद्देश्य गांव की लड़कियों को खेलों में उड़ान देना है। उन्हें किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं उठानी पड़े, इसके लिए वह तैयार रहती हैं।

उनका सपना हरियाणा की तरह राजस्थान की लड़कियों को खेलों में आगे बढ़ाने का है। इसी मेहनत के कारण आज नीरू को हॉकी वाली सरपंच के नाम से जाना जाता है।

नीरू यादव ने बताया कि गांव में लड़कियों को खेलने की वैसी आजादी नहीं होती है, जैसी लड़कों को होती है। ऐसे में हॉकी के लिए टीम बनान बहुत ही मुश्किल था। फिर गांव की लड़कियों से बात की। घर- घर पर जाकर लड़कियों के मां-बाप को राजी किया। तब जाकर हॉकी टीम बन पाई।

खुद के वेतन से एक कोच भी रख था।

नीरू यादव सरपंच बनने के बाद गांव की बालिकाओं को हॉकी खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने वेतन से करीब एक लाख रुपए की हॉकी किट व अन्य सामग्री दिलवाई। लड़कियों को सिखाने के लिए खुद के वेतन से एक कोच भी रख था।

सच्ची सहेली महिला एग्रो के नाम से FPO बनाया।

हॉकी वाली सरपंच (नीरू यादव) का जीवन परिचय I Neeru Yadav Biography in Hindi-https://myrpsc.in

नीरू यादव ने ‘सच्ची सहेली महिला एग्रो’ के नाम से FPO (किसान उत्पादन संगठन) बनाया। इसे नाबार्ड की सहायता से शुरू किया था। जिससे इनके गांव में किसानों को राहत भी मिलने लगी है। इसमें किसान अनाज उगाकर देते हैं। इससे किसानों को खाद बीज या अन्य सामग्री वाजिब शुल्क में मिलता है। नीरू यादव ने पीएमकेवीवाई योजना के तहत 10 लड़कियों को प्रशिक्षित किया भी किया। इसके बाद भी उन्होंने उन्हें बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी प्राप्त करने में भी सहायता की।

महिला जागरूकता हेतु परी,बींदणी और हथ रपिया जैसी फिल्मों की स्क्रीनिंग की

  • राजस्थान में ‘हॉकी वाली सरपंच’ के नाम से जानी जानें वाली नीरू यादव ने फिल्म निर्देशक अरविंद चौधरी के साथ मिलकर अपने गांव में महिला जागरूकता हेतु तीन फिल्म की स्क्रीनिंग आयोजित की।
  • अरविंद चौधरी वर्षों से महिला सशक्तिकरण के लिए फिल्में बना रहे हैं और उन्हें नीरू यादव से मिल कर ग्रामीण स्तर पर विशेष रूप से महिला दिवस पर इन फिल्मों की स्क्रीनिंग का रोमांचक विचार मिला। लंबी अहीर गांव की सरपंच नीरू यादव के समर्थन से महिलाओं के अधिकार पर जागरूकता के लिए इस विचार को अपने ही गांव में परीक्षण के रूप में लेने के लिए आयोजित किया।
  • परी,बींदणी और हथ रपिया जैसी फिल्में देखने के लिए गांव की 100 से ज्यादा महिलाएं इकट्ठी हुईं। ये फिल्में महिलाओं के खिलाफ समाज के मिथक और कुरीतियों के ख़िलाफ़ महिलाओं को एक साथ में हो कर लड़ने की प्रेरणा देती हैं। हथ रपिया ”चुड़ा प्रथा” पर समाज की कुरीतियों को चरितार्थ करता है, और इनके बारे में जागरूकता पैदा करता है।

ये भी पढ़ें: महाराणा प्रताप का जीवन परिचय 

‘कचरा मुक्त विवाह समारोह’ नामक एक अनूठा अभियान

  • नीरू यादव ने अपने गांव में ‘कचरा मुक्त विवाह समारोह’ नामक एक अनूठा अभियान शुरू किया है और अपने गांव में किसी भी विवाह समारोह में खाना पकाने और परोसने के लिए मुफ्त स्टील के बर्तन उपलब्ध कराती है। इसके अलावा, एक प्रतिनियुक्त टीम खाद्य अपशिष्ट एकत्र करती है और इसे किसानों को टुकड़ों में बेचने के लिए खाद में परिवर्तित करती है।

शेखावाटी से KBC में पहुंचने वाली पहली महिला

हॉकी वाली सरपंच (नीरू यादव) का जीवन परिचय I Neeru Yadav Biography in Hindi-https://myrpsc.in

नीरू यादव KBC के 15वें सीजन में हॉट सीट पर शेखावाटी से पहुंचने वाली पहली महिला हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन से गांव की लड़कियों और महिलाओं के विषय पर खुलकर बात की।

KBC सीजन 15 में हॉट सीट पर पहुंचने वाली नीरू यादव राजस्थान लुक में नजर आई। KBC शो के दौरान नीरू यादव ने कहा कि केबीसी में जीती गई राशि को वे महिला सशक्तीकरण के रूप में खर्च करेंगी। KBC सीजन 15 में 6 लाख 80 हजार रुपए जीते है।

नीरू यादव को प्राप्त पुरस्कार

नीरू यादव को प्राप्त पुरस्कार-https://myrpsc.in

  • नीरू यादव को 2022 में राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2022 में लैंगिक समानता के लिए महिला राजनीतिक भागीदारी कार्यक्रम में यूनिसेफ और पंचायती राज विभाग, राजस्थान द्वारा सम्मानित किया गया।
  • नीरू यादव को 2023 में वुमेन मेंटरिंग समिट में वुमेन मेंटर्स फोरम द्वारा ग्रासरूट लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया।

नीरू यादव FAQs

हॉकी वाली सरपंच के नाम से किस महिला को जाना जाता है?

नीरू यादव को हॉकी वाली सरपंच के नाम से भी जाना जाता है। नीरू यादव झुंझुनू जिले की तहसील बुहाना के ग्राम पंचायत लाम्बी अहिर की सरपंच हैं।

नीरू यादव ने किस नाम से FPO बनाया?

नीरू यादव ने ‘सच्ची सहेली महिला एग्रो’ के नाम से FPO (किसान उत्पादन संगठन) बनाया। इसे नाबार्ड की सहायता से शुरू किया था। इससे किसानों को खाद बीज या अन्य सामग्री वाजिब शुल्क में मिलता है।

Leave a Comment