ऑक्सीजोन सिटी पार्क कोटा जानकारी | Oxygen City Park Kota

ऑक्सीजोन सिटी पार्क 120 करोड़ रुपए की लागत से बना है। इसके निर्माण कार्य में 800 दिन लगे हैं।

ऑक्सीजोन सिटी पार्क कोटा | Oxygen City Park Kota-https://myrpsc.in

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 13 सितंबर, 2023 को प्रदेश के कोटा जिले में ऑक्सीजोन सिटी पार्क (द गार्डन ऑफ जॉय) का लोकार्पण किया।

ऑक्सीजोन सिटी पार्क कोटा जानकारी | Oxygen City Park Kota

  • सिटी पार्क कोटा के मुख्य वास्तुकार: अनूप बरतरिया

ऑक्सीजोन सिटी पार्क कोटा के विज्ञान नगर क्षेत्र में इंस्ट्रुमेंटेशन लिमिटेड (आईएल) कॉलोनी के पास स्थित है।

ऑक्सीजोन सिटी पार्क में कोटावासियों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को खुशनुमा माहौल मिलेगा। यहाँ नेचर और म्यूजिक के बीच घूमकर तनावमुक्त होंगे। पार्क में दोनों प्रवेश द्वारों पर विशाल फाउंटेन भी बनाया गया है।

ऑक्सीजोन सिटी पार्क की खासियत

  • ऑक्सीजोन सिटी पार्क 120 करोड़ रुपए की लागत से बना है। इसके निर्माण कार्य में 800 दिन लगे हैं।
  • 30 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किये गए पार्क में 4 किमी. पक्का ट्रैक एवं 1.25 किमी. नहर के सहारे जॉगिंग ट्रैक  है। यहाँ 1.04 किमी. व 12-15 मीटर चौड़ाई की एक कैनाल भी है।
  • ऑक्सीजोन सिटी पार्क में 2 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं तथा 200 विदेशी-देशी पक्षियों के लिये 1 पक्षीशाला (ऐवियरी) का निर्माण किया गया है।
  • इस पार्क में 85 प्रतिशत हरियाली प्राकृतिक तरीके से विकसित की गई है।
  • यहाँ 15 मीटर ऊँची गन मेटल से प्रतिमाएँ (ट्री मेन, नॉलेज इज़ फ्रीडम, सेव द अर्थ) बनाई गई हैं तथा 13 गुना 28 मीटर का एक ग्लास हाउस का निर्माण किया गया है।
  • यहाँ 1 आर्टिफिशियल पहाड़ी (आर्ट हिल), 12 गुना 12 मीटर एवं 9 मीटर ऊंचा इन्वर्टेड पिरामिड पर 3डी मेपिंग, 10 मीटर की ऊँचाई पर 45 गुना 40 मीटर का डक पौंड, 320 मीटर लंबाई में 1 झरना, 2 स्टोन ब्रिज, 1 वुडनब्रिज, 1 रेम्पब्रिज, पार्क में नहर के ऊपर फूड ज़ोन, कैफे, सिटी बाज़ार, एम्पीथियेटर, किड्स ज़ोन, ओपन जिम का निर्माण किया गया है।

राजस्थान में ऑक्सीजोन सिटी पार्क कहाँ विकसित किया जा रहा है?

राजस्थान में ऑक्सीजोन सिटी पार्क कोटा में विकसित किया जा रहा है। ऑक्सीजोन सिटी पार्क कोटा के विज्ञान नगर क्षेत्र में इंस्ट्रुमेंटेशन लिमिटेड (आईएल) कॉलोनी के पास स्थित है।

ऑक्सीजोन सिटी पार्क कोटा का प्रवेश शुल्क और टिकट कितना है?

ऑक्सीजोन सिटी पार्क में जाने के लिए टिकट की कीमत 100 रुपये प्रति व्यक्ति है । यदि आप छात्र हैं तो अपना आईडी कार्ड अवश्य साथ रखें क्योंकि छात्रों के लिए 50 रुपये की रियायती कीमत है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान करंट अफेयर्स MCQ अगस्त 2023 

Leave a Comment