24 August 2023 Rajasthan Current Affairs MCQ I राजस्थान करंट अफेयर्स MCQ 24 अगस्त 2023

24 August 2023 Rajasthan Current Affairs MCQ -https://myrpsc.in

24 August 2023 Rajasthan Current Affairs MCQ: (24 अगस्त राजस्थान करंट अफेयर्स Quiz 2023): आज के आर्टिकल में हम राजस्थान करंट अफेयर्स 24 अगस्त 2023 से सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स व MCQ के बारे में जानेंगे।

राजस्थान करंट अफेयर्स प्रश्न RPSC, RAS, RSMSSB, SI, Rajasthan Police, एवं अन्य परीक्षाओं की दृष्टि से अतिमहत्वपुर्ण है। Rajasthan Today Current Affairs MCQ I Rajasthan Current Affairs August 2023 I राजस्थान खेल करंट अफेयर्स 2023 I राजस्थान डेली करंट अफेयर्स Quiz August 2023

राजस्थान करंट अफेयर्स MCQ 24 अगस्त 2023

Q1. राज्य का पहला जिला कौन-सा है, जहाँ राज्य सरकार द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में पशु चिकित्सालय उपलब्ध हैं?

(a) झुंझुनू

(b) सीकर

(c) चूरू

(d) जोधपुर      

Answer: B

सीकर जिला राजस्थान का पहला जिला है, जिसकी सभी ग्राम पंचायतों में पशु चिकित्सालय मौजूद है। बजट 2023-24 में प्रदेश की 304 ग्राम पंचायतों में नए पशु चिकित्सा केन्द्र खोलने की घोषणा की थी।
पशुपालन मंत्री - लालचंद कटारिया

ये भी जरूर पढ़ें: राजस्थान करंट अफेयर्स MCQ जुलाई 2023

Q2. NTCA द्वारा राज्य का 5वाँ टाइगर रिजर्व किसे घोषित किया गया है?

(a) सरिस्का टाइगर रिजर्व

(b) रणथंभौर नेशनल पार्क

(c) करौली धौलपुर टाइगर रिजर्व

(d) मुकुन्द्र टाइगर रिजर्व 

Answer: C

धौलपुर-सरमथुरा-करौली टाइगर रिजर्व राजस्थान का पांचवां और भरतपुर संभाग में दूसरा टाइगर रिजर्व होगा। धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व 1075 स्क्वायर किमी में फैला हुआ है।

Q3. हाल ही में पद्मश्री प्रो. रामहर्ष सिंह का निधन हो गया है, यह राजस्थान के किस विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति थे?

(a) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर

(b) राजस्‍थान विश्‍वविद्यालय, जयपुर

(c) मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर

(d) जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर

Answer: A

प्रो. रामहर्ष सिंह को भारतीय चिकित्सा जगत में आधुनिक आयुर्वेद का भीष्म पितामह कहा जाता था। उनके 200 से अधिक शोध पत्र तथा 20 पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। उन्हें वर्ष 2016 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था।

Q4. राज्य के किस जिले में महिलाओं द्वारा 3 टन अनाज से विश्व की सबसे बड़ी राखी बनाई गई है?

(a) बांसवाड़ा

(b) जयपुर

(c) पाली

(d) उदयपुर     

Answer: D

इनरव्हील क्लब उदयपुर ने 3 टन मिलेट्स से 20 बाई 22 फीट की राखी बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसमें सात प्रकार के अनाज का उपयोग किया गया हैं। राखी की डोर 7-7 फीट की हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को ‘मिलेट्स का अंतरराष्ट्रीय वर्ष’ घोषित किया हैं।

Q5. राज्य सरकार द्वारा लक्खी मेलों हेतु रोडवेज बसों के किराए में मिलने वाली छूट को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर कितना कर दिया गया है?

(a) 35 प्रतिशत

(b) 40 प्रतिशत

(c) 50 प्रतिशत

(d) 60 प्रतिशत 

Answer: C

राज्य बजट घोषणा वर्ष 2023-24 में प्रदेश में लक्खी मेलों में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण एवं एक्सप्रेस बसों के किराये में मिलने वाली रियायत को 30 प्रतिशत से बढाकर 50 प्रतिशत किया गया था।

Q6. भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद्, देहरादून द्वारा आफरी, जोधपुर के किस अधिकारी को ‘लाइफ टाइम मेरिटोरियस सर्विस अवॉर्ड’ दिया गया है?

(a) पं. हरिप्रसाद चौरसिया

(b) रतनाराम लोहरा

(c) एम. आर. बलूच

(d) राजीव गौड़ 

Answer: B

ये भी जरूर पढ़ें: 23 August 2023 Rajasthan Current Affairs MCQ

Q7. राज्य में उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन कब किया जाएगा?

(a) 11 से 14 जनवरी, 2024

(b) 1 से 4 जनवरी, 2024

(c) 11 से 14 सितम्बर, 2023

(d) 1 से 4 सितम्बर, 2023

Answer: A

उदयपुर बर्ड फेस्टीवल 11 जनवरी से 14 जनवरी 2024 तक आयोजित होगा। तीन दिनों में बर्ड रेस, नेचर फोटो एग्जिबिशन, नेचर फोटो वर्कशॉप आयोजित होंगी।

ये भी जरूर पढ़ें: मेवाड़ प्रजामंडल आंदोलन

Leave a Comment

x