अटाकामा रेगिस्तान के अल्टिप्लानो में पड़ती है सर्वाधिक धूप

अटाकामा रेगिस्तान के अल्टिप्लानो में पड़ती है सर्वाधिक धूप: पृथ्वी पर सबसे ज्यादा धूप अटाकामा रेगिस्तान के अल्टिप्लानो में पड़ती है। यह दक्षिण अमरीकी देश चिली में एंडीज पहाड़ों के पास शुष्क पठार है। अमरीकी मौसम विज्ञान सोसायटी के जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक यहां शुक्र ग्रह जितनी धूप पड़ती है। इसमें बताया कि अल्टिप्लानो ठंडी और शुष्क जगह है।

करीब 4000 मीटर की ऊंचाई वाली इस जगह पर भूमध्य रेखा के करीब या अधिक ऊंचाई वाले स्थानों के मुकाबले ज्यादा धूप पाई जाती है।

Atacama Desert अटाकामा पृथ्वी का सबसे पुराना रेगिस्तान है। यह ध्रुवों से दूर सबसे शुष्क इलाकों में से एक है। इसे रात को सबसे साफ आकाश दिखाने वाले इलाकों में से एक भी माना जाता है।

ये भी जरूर पढ़ें: विश्व के महाद्वीप I Continents of the World

अल्टिप्लानो सौर विकिरण या सूर्य से पृथ्वी पर उत्सर्जित प्रकाश ऊर्जा के उत्पादन के लिए मशहूर है। वैज्ञानिकों ने यहां पठार पर उच्च रेडिएशन 2,177 वॉट प्रति वर्ग मीटर मापा, जो वर्ल्ड रेकॉर्ड है। पठार पर औसत सौर विकिरण करीब 308 वॉट प्रति वर्ग मीटर है। यह भी विश्व रेकॉर्ड है। यह यूरोप और पूर्वी अमरीकी तट में दर्ज किए गए आंकड़ों से दोगुना है।

क्यों मिलती है इतनी धूप

नासा के वायुमंडलीय वैज्ञानिक सेजी काटो के मुताबिक सोलर रेडिएशन वायुमंडल से धरती तक आने के दौरान बादलों की ओर से अवशोषित कर लिया जाता है। हालांकि एक ऐसी जगह जो जल वाष्प परत के ऊपर है और कम बादल हैं उन्हें अनिवार्य रूप से ज्यादा धूप मिलेगी। चिली के इतने धूपदार होने के पीछे दक्षिणी गोलार्ध में इसकी भौगोलिक स्थिति है। कोर्डेरो का कहना है कि अगर आप इतने खतरनाक रेडिएशन के संपर्क में हैं तो आपको अपनी त्वचा की रक्षा करनी होगी।

FAQs

अटाकामा मरुस्थल कहां स्थित है?

अटाकामा मरुस्थल दक्षिण अमेरिका में एक रेगिस्तानी पठार है जो कि एंडीज पर्वत के पश्चिम में प्रशांत तट पर 1,600 किमी (990 मील) क्षेत्र को कवर करता है। अटाकामा मरुस्थल दुनिया के सबसे शुष्क मरुस्थल क्षेत्र में से एक है। यह ध्रुवीय रेगिस्तानों की तुलना में कम वर्षा प्राप्त करने वाला एकमात्र रेगिस्तान है।

Leave a Comment