WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रतापगढ़, जालौर और राजसमंद में स्थापित होंगे नवीन मेडिकल कॉलेज

प्रतापगढ़, जालौर और राजसमंद में स्थापित होंगे नवीन मेडिकल कॉलेज: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2 अप्रैल, 2023 को राज्य के प्रतापगढ़, जालौर और राजसमंद ज़िलों में नवीन मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

राज्य सरकार ने आधारभूत चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य करने हेतु ही मेडिकल कॉलेज खोलने की अनुमति दी है।

प्रतापगढ़, जालौर और राजसमंद में राजमैस के अधीन नवीन मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जाएंगे। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज का निर्माण 250 करोड़ रुपए की लागत से होगा। इसके अलावा, इन कॉलेजों में आवश्यक उपकरण, फर्नीचर एवं पुस्तकों के लिये 75 करोड़ रुपए व्यय किये जाएंगे।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश में स्वास्थ्य ढाँचा मज़बूत होगा। इससे विद्यार्थियों को मेडिकल की पढ़ाई करने के लिये दूर नहीं जाना पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि बजट वर्ष 2023-24 में प्रतापगढ़, जालौर और राजसमंद में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा हुई थी।

Leave a Comment