WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजसमंद और चूरू जिले के एक-एक विद्यालय का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर

4 अप्रेल, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजसमंद और चूरू जिले के एक-एक विद्यालय का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

प्रमुख बिंदु

  • राज्य सरकार द्वारा भारत की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर विद्यालयों का नामकरण किया जा रहा है।
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजसमंद जिले के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाथद्वारा का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री नरेन्द्रपाल चौधरी के नाम पर करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।
  • चूरू जिले की ग्राम पंचायत फोगा भरथरी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरदारशहर का नामकरण स्वतंत्राता सेनानी स्व. श्री गोपाल सिंह राजवी के नाम पर किया गया है। 
  • मुख्यमंत्री के इस निर्णय से स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले वीर सेनानियों के त्याग, बलिदान, संघर्ष एवं जीवन आदर्शों से युवा पीढ़ी प्रेरणा ले सकेगी।

NOTE: इससे पहले 21 जून, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर और डूँगरपुर ज़िले के 1-1 राजकीय विद्यालय का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया था।

Leave a Comment