अभिलाषा कार्यक्रम अभियान: उदयपुर जिला प्रशासन द्वारा अभावग्रस्त परिवार की बालिकाओं एवं महिलाओं को सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग सिखाने के लिए ’अभिलाषा कार्यक्रम’ अभियान चलाया जा रहा है।
प्रमुख बिंदु
- अभिलाषा कार्यक्रम के माध्यम से अभावग्रस्त परिवार की किशोरियों और महिलाओ को निःशुल्क 15 माह का आवासीय सॉफ्टवेयर कोडिंग प्रशिक्षण करवाया जायेगा।
- इस कार्यक्रम तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 28 वर्ष या उससे कम आयु की 10वीं पास बालिकाओं एवं महिलाओं को सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग की नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे बालिकाएं एवं महिलाएं धन के अभाव में सॉफ्टवेयर कोडिंग की ट्रेनिंग से वंचित ना रहे तथा उन्हें रोजगार प्राप्ति में आसानी हो सके।
- यह अभिलाषा कार्यक्रम एक आवासीय कार्यक्रम है। इसमें सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली किशोरियों और महिलाओं के रहने खाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाएगी।
- इसके अलावा प्रोग्राम में इस्तेमाल होने वाले लैपटॉप तथा अन्य प्रकार की कई सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी यह समस्त सुविधाएं नि:शुल्क रहेगी।
- इस कार्यक्रम के तहत अभावग्रस्त परिवार की बालिकाओं व महिलाओं के साथ-साथ चाइल्ड ट्रैफिकिंग का शिकार हुई किशोरियों को भी जोड़ा जाएगा।
ये भी जरूर पढ़ें: ‘मिशन सितारे अभियान’