Rajasthan Current Affairs March 2023 I राजस्थान करंट अफेयर्स मार्च 2023

Rajasthan Current Affairs March 2023 I राजस्थान करंट अफेयर्स मार्च 2023- इस पोस्ट में राजस्थान राज्य से सम्बंधित प्रतियोगी परीक्षाओं में राजस्थान करंट अफेयर्स मार्च 2023 से पूछे जाने वाले प्रश्नों को ध्यान में रखते हुए राजस्थान समसामयिकी एवं समाचार को सूचीबद्ध किया गया हैं।

राजस्थान करंट अफेयर्स मार्च 2023


राजस्थान में मनरेगा में अब 25 दिवस का अतिरिक्त रोजगार

  • राजस्थान सरकार प्रदेश में आमजन को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अहम निर्णय ले रही है। इसी क्रम में महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत 100 दिन का रोजगार पूर्ण करने वाले प्रदेश के परिवारों को अतिरिक्त 25 दिवस का रोजगार मिलेगा।
  • मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ 675 करोड़ रुपए का भी बजट प्रावधान किया है।
  • इसके अतिरिक्त कथौड़ी एवं सहरिया समुदाय तथा विशेष योग्यजनों को भी 100 दिवस के स्थान पर 200 दिवस का रोजगार उपलब्ध होगा।
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की गई है। इस निर्णय से श्रमिक परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा।

चित्तौड़गढ़ में गोरा बादल स्टेडियम के निर्माण एवं विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास

  • 3 मार्च, 2023 को राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कलक्टर श्री अरविंद कुमार पोसवाल की अध्यक्षता में गोरा बादल स्टेडियम के निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।
  • राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि शहर के मध्य स्थित गोरा बादल स्टेडियम काफी पुराना खेल स्टेडियम है।
  • राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि नगर परिषद द्वारा शहर के गोरा बादल स्टेडियम में निर्माण एवं विकास कार्य की निविदा आमंत्रित कर 4 करोड़ 58 लाख 75 हजार रुपए का कार्यादेश जारी कर दिया गया है.
  • चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने कहा कि पूरे जिले में 50-50 लाख के 100 स्टेडियम बनाए जाएंगे। जिससे जिले में खेल का स्तर बढ़ेगा। जिसमें कुल 50 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

डॉ. मालती गुप्ता को डिस्टिंग्विश एल्युम्नस अवार्ड

  • डॉ. मालती गुप्ता को सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्लेटिनम जुबली समारोह के तहत आयोजित सम्मान समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘डिस्टिंग्विश एल्युम्नस अवार्ड’ से सम्मानित किया।
  • मालती गुप्ता राजस्थान की प्रथम एमसीएच डिग्री प्राप्त प्लास्टिक सर्जन है।
  • मालती गुप्ता को हनी गर्ल के नाम से भी जाता है।
  • मालती गुप्ता शहद में मानव त्वचा को सुरक्षित रखने की तकनीक पर शोध करने वाली विश्व की एकमात्र शख्सियत है।

राजस्थान का पहला वाहन स्क्रेपिंग सेंटर जयपुर में खोला गया

  • राजस्थान का पहला वाहन स्क्रेपिंग सेंटर जयपुर जिले की अजमेर रोड पर खोला गया।
  • 28 फरवरी 2023 को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वाहन स्क्रेपिंग सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया।
  • इस सेंटर को टाटा मोटर्स तकनीकी सहायता देगी और संचालन गंगानगर वाहन उद्योग द्वारा किया जाएगा ।
  • 15 साल पुरानी गाड़ी को बेचने के लिए अब आपको भटकना नहीं पड़ेगा। इसे आप स्क्रैप सेंटर पर दे सकेंगे। स्क्रैप में दुपहिया वाहन देने के बाद नए वाहन खरीदने पर 15 हजार रुपए तक का फायदा होगा।

हंसराज हंस को मिलेगा ‘उस्ताद गुलाब खां अचीवमेंट अवार्ड’ 2023

  • उस्ताद गुलाब खां अचीवमेंट अवार्ड 9 मार्च को जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग में आयोजित किया जाएगा। उस्ताद गुलाब खां अचीवमेन्ट अवार्ड की शुरूआत पदमभूषण उस्ताद सुल्तान खां साहब ने 2011 में की थी।
  • समारोह की शुरुआत उस्ताद गुलाब खां साहब के पोते नियाज अहमद खान के पुत्र सितार वादक इमरान खान, फ्रांस के सिंगर लेजण्डरी लुई की ओर से फ्यूजन म्यूजिक की प्रस्तुति से होगी।
  • यह कार्यक्रम मुम्बई की एवेंट कम्पनी क्रियेटिव कर्मा और मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट और स्वर-सुधा के संयुक्त तत्वाधान में होगा। समारोह के विशिष्ठ अतिथि पूर्व नरेश महाराजा गजसिंह होगें।
  • इस साल 2023 में 10वां अवार्ड समारोह जनाना ड्योढ़ी में आयोजित किया जाएगा।
  • इस अवार्ड में 1,00,000 नकद राशि, शाॅल, श्रीफल, ट्राॅफी, प्रशस्ति-पत्र, ओर जोधपुरी साफा पहनाकर अवार्ड दिया जाएगा।

जयपुर के सिटी पार्क में जापानी तकनीक से बन रहे ऑक्सीजन पॉकेट्स

  • यंग इंडियंस के द्वारा जयपुर के सिटी पार्क में जापानी तकनीक (मियावाकी) से ऑक्सीजोन पॉकेट्स बनाए जा रहे हैं।
  • पार्क के एक पॉकेट की 8 हजार स्क्वायर फीट भूमि पर 35 प्रजातियों के करीब 3 हजार पेड़ लगाकर लगाए जाएंगे।
  • पार्क को घना और नैसर्गिक लुक देने के लिए जापानी तकनीक ‘मियावाकी’  की मदद ली जा रही है।
  • वनीकरण का यह एक जापानी तरीका है। इसमें पौधों को कम दूरी पर लगाया जाता है। इस पद्धति में कई अलग-अलग प्रजातियों के पौधे एक दूसरे के पास में लगाए जाते हैं। इसमें एक पेड़ ऊंचाई वाला, दूसरा कम ऊंचाई वाला और तीसरा घनी छायादार पौधा चुना जाता है।
  • इससे पहले भी पार्क के एक पॉकेट में 4 हजार स्क्वायर फीट जगह पर पौधे लगाए थे।

राष्ट्रपति ने गायत्री देवी यादव को जल योद्धा श्रेणी से किया सम्मानित

  • 4 मार्च, 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित ‘स्वच्छ सुजल शक्ति’ सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान में जल महिला की भूमिका निभा रही स्वयंसेवी गायत्री देवी यादव को जल योद्धा श्रेणी से सम्मानित किया।
  • गायत्री देवी को यह पुरस्कार राजस्थान के जयपुर के सांभर ब्लॉक इलाके में फार्म पॉन्ड बनाने के लिये ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किये गए उत्कृष्ट कार्यो के लिये सम्मानित किया गया है।
  • गायत्री देवी यादव ने पिछले कई वर्षों से जयपुर की ग्राम चेतना केंद्र संस्था के साथ मिलकर सांभर ब्लॉक के करीब 68 गांव में 65 महिला स्वयं सहायता समूह बनाकर वर्षा जल संचयन और संरक्षण के लिये उत्कृष्ट कार्य किये तथा ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को जल साक्षर बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
  • गायत्री देवी ने विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में फार्म पॉन्ड (तलाई) के माध्यम से वर्षा जल को एकत्रित करके उसको पीने और खेती में उपयोग करने लायक बनाने तथा बेहतर जल प्रबंधन करने के लिये ग्रामीणों को प्रशिक्षित किया।

मुख्यमंत्री ने विवाह सम्मेलनों के लिये बढ़ाई सहायता राशि

  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अब प्रति जोड़ा 25 हज़ार रुपए दिये जाएंगे।
  • इसमें नववधू को 21 हज़ार रुपए और संस्था को 4 हज़ार रुपए का अनुदान मिलेगा। यह राशि 1 अप्रैल, 2023 से संपन्न विवाह सम्मेलनों को देय होगी।
  • विदित है कि वर्तमान में यह राशि क्रमश: 15 हज़ार और 3 हज़ार रुपए अर्थात् कुल 18 हज़ार रुपए दी जा रही है।
  • मुख्यमंत्री की ओर से वर्ष 2023-24 में सहायता राशि के रूप में 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे लगभग 4000 जोड़ों को सामूहिक विवाह अनुदान उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

35 करोड़ रुपए की लागत से सीकर में होगा सड़कों का सुदृढ़ीकरण

  • मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सीकर जिले के नीमकाथाना एवं श्रीमाधोपुर क्षेत्र में थोई वाया भूदोली सड़क के 27 कि.मी. की लम्बाई में सुदृढ़ीकरण एवं सड़क चौड़ी करने के कार्यों के लिए 35.43 करोड़ रुपए व्यय करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
  • उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने पूर्व बजट में प्रत्येक जिले के 3 प्रमुख सड़क मार्गों के कुल 99 मेजर रिपेयर कार्यों को कराए जाने की घोषणा की थी, जिनके लिए 3133.76 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। उक्त बजट घोषणा की अनुपालना में यह स्वीकृति दी गई है।

सीकर, अलवर, नागौर, भरतपुर एवं अजमेर में खोले जाएंगे पशुपालक प्रशिक्षण केंद्र

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पशुपालकों को नवीन तकनीकों का प्रशिक्षण दिलाने के लिये राज्य के अलवर, नागौर, भरतपुर, सीकर एवं अजमेर में पशुपालक प्रशिक्षण केंद्र खोलने और आवश्यक संसाधनों हेतु 18 करोड़ रुपए की मंज़ूरी प्रदान की है।
  • प्रस्ताव के अनुसार, राज्य के इन प्रत्येक प्रशिक्षण संस्थान पर हर महीने 30-30 पशुपालकों के 3 बैच होंगे। इस प्रकार एक वर्ष में कुल 36 बैच आयोजित कर 1080 पशुपालकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस तरह सभी पाँचों केंद्रों में प्रतिवर्ष 5400 पशुपालकों को प्रशिक्षण मिलेगा।
  • राज्य सरकार द्वारा पशुपालकों के सर्वांगीण विकास की दिशा में विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रशिक्षण केंद्रों से उन्नत एवं समृद्ध पशुपालन की दिशा में बेहतर कार्य होंगे और रोज़गार के अवसर भी बढ़ेंगे।
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में पाँच ज़िलों में पशुपालक प्रशिक्षण केंद्र खोलने की घोषणा की गई थी।

जोधपुर इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल का उद्घाटन

  • 18 मार्च, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नई दिल्ली के बीकानेर हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोधपुर इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल का उद्घाटन किया।
  • राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा ने बताया कि जोधपुर इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल में देश-विदेश के 6 नाटकों का प्रदर्शन किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिये प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। बजट में लोक कलाकार संबल कोष के गठन के लिये 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कलाकारों को यंत्र खरीदने के लिये 5000 रुपए देने तथा साल में 100 दिन काम देने के लिये योजना लाई गई है।
  • इसके अलावा कोरोना काल में कलाकारों को संबल देने के लिये 5000 रुपए की सम्मान राशि उपलब्ध करवाई गई। राज्य सरकार द्वारा आयोजित लोक उत्सवों में कलाकारों को कला प्रदर्शन का अवसर दिया जा रहा है।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जोधपुर इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल पर पुस्तिका का विमोचन भी किया।

राजस्थानी भाषा को राजभाषा का दर्जा देने हेतु समिति का गठन

  • राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने विधानसभा में कहा कि राजस्थानी भाषा को राजस्थान की द्वितीय राजभाषा घोषित करने के संबंध में भाषा राज्यमंत्री ने एक समिति के गठन का अनुमोदन किया है।
  • शिक्षा मंत्री ने बताया कि यह समिति छत्तीसगढ़ एवं झारखंड के मॉडल का अध्ययन कर वहाँ की तर्ज पर राजस्थानी भाषा को मान्यता देने के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
  • डॉ. कल्ला ने बताया कि राजस्थानी भाषा को मान्यता देने एवं संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने के संबंध में राज्य विधानसभा के सभी सदस्यों द्वारा दिनांक 25 अगस्त, 2003 को सर्वसम्मति से संकल्प पारित किया गया था।
  • राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किये जाने के लिये केंद्र सरकार से समय-समय पर आग्रह किया जाता रहा है। इस संबंध में वर्ष 2009, 2015, 2017, 2019, 2020 व 2023 में मुख्यमंत्रियों द्वारा केंद्र सरकार को निवेदन किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रकरण भारत सरकार के स्तर पर विचाराधीन है।
  • विभिन्न राज्यों में अलग-अलग भाषाओं को राजभाषा बनाया गया है। वर्तमान में राज्य में राजस्थान राजभाषा अधिनियम-1956 लागू है। राजस्थानी भाषा को राजभाषा में सम्मिलित करने के लिये उक्त अधिनियम में संशोधन हेतु प्रकरण का परीक्षण करवाया जा रहा है।

Leave a Comment

x