मुख्यमंत्री ने किया व्यास मेडिसिटी का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने किया व्यास मेडिसिटी का लोकार्पण: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 20 फरवरी, 2023 को प्रदेश के जोधपुर ज़िले में व्यास मेडिसिटी का उद्घाटन किया।

मुख्य बिन्दु

  • मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने जोधपुर में हर क्षेत्र में विकास कार्यों पर पूरा ध्यान रखा है। जोधपुर में संभवत: सभी प्रतिष्ठित संस्थान स्थापित हैं।
  • यहाँ एम्स, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, आयुर्वेद विश्वविद्यालय, सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय, एमबीएम इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान खोले गए हैं।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि निरोगी राजस्थान की संकल्पना को साकार करने के लिये चिकित्सा क्षेत्र में हरसंभव कदम उठाए हैं। राज्य सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करवाने के लिये प्रतिबद्ध है।
  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि योजना के अन्तर्गत अब बीमा कवर 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया है।
  • उन्होंने बताया कि जोधपुर में मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी एवं दिव्यांगजनों के लिये महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय खोलने की भी घोषणा की गई है।

Leave a Comment